फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Apply online for the special exam by the 5th

Bulandshahar News: स्पेशल परीक्षा के लिए पांच तक करें ऑनलाइन आवेदन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Apply online for the special exam by the 5th
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) की ओर से बीए, बीएससी व बीकॉम के विद्यार्थियों के लिए स्पेशल परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा 14 और 16 अक्तूबर को होगी। इसमें शामिल होने के लिए सीसीएसयू ने कार्यक्रम जारी कर दिया। छात्र-छात्रा पांच अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि सीसीएसयू की परीक्षा समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि एनईपी स्नातक के जिन विद्यार्थियों ने वर्ष 2025 में तीन वर्ष पूर्ण कर लिया है उनकी स्पेशल परीक्षा कराई जाएगी। छात्रों को केवल छठे सेमेस्टर के किसी एक मेजर विषय या माइनर व को-करिकुलर विषय का परीक्षा फार्म भरने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन

बताया कि कौशल विकास पाठ्यक्रम व माईनर रिसर्च प्रोजेक्ट की परीक्षाएं और मूल्यांकन महाविद्यालय और संबंधित विभाग ही करता है। इसलिए मेजर, माइनर व को-करिकुलर विषय के साथ कौशल विकास पाठ्यक्रम और माइनर रिसर्च प्रोजेक्ट का परीक्षा फॉर्म भी भरना होगा। महाविद्यालयों और विभागों को कौशल विकास पाठ्यक्रम और माईनर रिसर्च प्रोजेक्ट के अंक विश्वविद्यालय को निर्धारित अवधि तक प्रेषित करने अनिवार्य होगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्र 2022-25 के एनईपी स्नातक छात्रों के अलावा अन्य किसी पाठ्यक्रम व सत्र के छात्रों के लिए विशेष परीक्षा आयोजित नहीं कराई जाएंगी। फॉर्म सत्यापित करने की अंतिम तिथि छह अक्तूबर और परीक्षा विभाग में सत्यापित परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि सात अक्तूबर है। परीक्षाएं 14 और 16 अक्तूबर को आयोजित कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed