{"_id":"6a590b5cf00511bb5b08084f","slug":"applications-open-for-admission-to-the-first-year-of-llb-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-159910-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: एलएलबी प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: एलएलबी प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू
विज्ञापन
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में संबंधित कॉलेजों में संचालित तीन वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। 13 जुलाई से शुरू हुई ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 31 जुलाई तक चलेगी। प्रवेश प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी।
सरस्वती विद्या मंदिर लॉ कॉलेज शिकारपुर के प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने बताया कि विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर एडमिशन 2026-27 लिंक के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे।
पंजीकरण के लिए 130 रुपये शुल्क ऑनलाइन पेमेंट गेटवे से जमा करना होगा। एक पंजीकरण शुल्क पर अभ्यर्थी अधिकतम तीन कॉलेजों का चयन कर सकेंगे। महाविद्यालयों के लिए एक साथ आवेदन करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
बताया कि संबंधित कॉलेज निर्धारित समयावधि में आरक्षण नियमों के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों की वरीयता सूची और प्रतीक्षा सूची तैयार कर प्रवेश देंगे। कॉलेजों को निर्देश दिए गए हैं कि वे संबंधित एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए सत्र 2026-27 की संबद्धता सुनिश्चित कर लें।
बिना संबद्धता लिए गए प्रवेश अमान्य होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित महाविद्यालय की होगी। साथ ही समर्थ पोर्टल पर प्रदर्शित स्वीकृत सीटों का सत्यापन कर किसी भी त्रुटि की स्थिति में तत्काल सीसीएसयू को सूचित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।