फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Anti-worm medicine will be given to 18.73 lakh children

Bulandshahar News: 18.73 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी कृमि रोधी दवा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। पेट के कीड़े मारने के लिए एक फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। इसके लिए जिलेभर के करीब चार हजार स्कूल व 3900 आंगनबाड़ी केंद्रों पर 18 लाख 73 हजार 466 बच्चों को दवा खिलाने के लिए चिह्नित किया गया है। दवा खाने से छूटे हुए बच्चों को पांच फरवरी को मॉपअप राउंड चलाकर दवा खिलाई जाएगी।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एसके जैन ने बताया कि एक फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ रहे एक से 19 साल तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। इसके लिए सभी 16 ब्लॉक पर नोडल अधिकारी नामित कर दिए हैं। साथ ही अभियान को सफल बनाने के लिए विभाग के अलावा शिक्षा और पंचायती राज समेत अन्य विभागों की मदद ली जाएगी। स्थानीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद से एक से दो वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली व दो से पांच वर्ष तक के बच्चों को दवा दी जाएगी। छह से 19 वर्ष तक के बच्चों को शिक्षक-शिक्षिकाओं के माध्यम से दवा खिलाई जाएगी। बताया कि यह दवा चबाकर खानी है। टीम दवा अपने सामने खिलाएगी। किसी भी बच्चे या परिजन को बाद में खाने के लिए नहीं दी जाएगी। गोली के खाने से कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता, बल्कि स्वस्थ रखने में कारगर है। बताया कि सर्दी, खांसी, बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने पर दवा नहीं दी जाएगी। अभियान के दौरान कोई बच्चा छूट जाता है तो विभाग द्वारा मापअप दिवस के तहत घर-घर जाकर दवा खिलाई जाएगी।
विज्ञापन



राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत जिलेभर के 18 लाख 73 हजार 466 बच्चों को पेट के कीड़े मारने की दवा खिलाई जाएगी। इसके लिए तैयारियां कर ली हैं। निजी स्कूलों से अभियान में सहयोग के लिए कहा है। एल्बेंडाजोल दवा खाने से शरीर में आयरन की क्षमता बढ़ती है और खून की कमी दूर होती है। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed