{"_id":"670170196ea0d09ce40a526e","slug":"another-student-dies-of-fever-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-123121-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बुखार से एक और छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बुखार से एक और छात्र की मौत
Sat, 05 Oct 2024 10:28 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
Updated Sat, 05 Oct 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
अनूपशहर। अनिवास गांव में बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। गांव में बुखार की वजह से 12 दिन में दो छात्रों की मौत हो चुकी है। शनिवार को कक्षा एक के छात्र ने उपचार के लिए मेरठ ले जाते समय दम तोड़ दिया। वहीं, गांव में काफी लोग बुखार से पीड़ित चल रहे हैं।
अनिवास गांव निवासी भूपेंद्र राघव का आठ वर्षीय पुत्र अभि एक निजी स्कूल में कक्षा एक का छात्र था। पिता ने बताया कि अभि को एक सप्ताह पूर्व बुखार आया था। शुरुआत में शहर के एक चिकित्सक को दिखाया। स्वास्थ्य में सुधार न होने पर बुलंदशहर के एक निजी अस्पताल में दिखाया। यहां भी सुधार न होने पर अलीगढ़ ले गए। बताया कि शनिवार सुबह अलीगढ़ से चिकित्सकों ने गंभीर हालत बता बेटे को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ ले जाते समय रास्ते में ही अभि ने दम तोड़ दिया।
इससे पूर्व कक्षा एक की छात्रा गीता की भी बुखार से मौत हो चुकी है। वहीं, क्षेत्र में काफी लोग बुखार से पीड़ित चल रहे हैं। ग्रामीण अनुराग राघव, प्रवीण, मोहित ने बताया कि गांव में बुखार से दो बच्चों की मौत के बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक कोई स्वास्थ्य शिविर नहीं लगाया है। ग्रामीणों की मांग है कि गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाने के साथ घर-घर जांच की भी जाए।
विज्ञापन
--
संचारी रोग अभियान चलाया जा रहा है। सभी को अभियान में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं। - प्रियंका गोयल, एसडीएम अनूपशहर
-
ओपीडी में इन दिनों बुखार के मरीज अधिक आ रहे हैं। बुखार से छात्र की मौत की जानकारी कर गांव में शिविर लगाया जाएगा। - डॉ. पीके मिश्रा, सीएचसी प्रभारी अनूपशहर