फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Another case of fraud registered against land mafia Sudhir

Bulandshahar News: भूमाफिया सुधीर के खिलाफ धोखाधड़ी का एक और मुकदमा दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
Another case of fraud registered against land mafia Sudhir
भूमाफिया सुधीर गोयल
बुलंदशहर। भूमाफिया सुधीर गोयल के खिलाफ फर्जीवाड़ा कर प्लॉट दूसरे व्यक्ति को बेचने के आरोप में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। अब नगर के मोहनकुटी निवासी महिला ने सुधीर गोयल पर उसके प्लॉट को दूसरे व्यक्ति को बेचने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मोहनकुटी निवासी शीला देवी ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उन्होंने 83.66 वर्गमीटर का एक प्लॉट जमीन के मालिक लियाकत अली के मुख्तयारनामे पर सुधीर कुमार गोयल निवासी देवीपुरा प्रथम से राधिका एन्क्लेव काॅलोनी में एक अप्रैल 2019 को खरीदा था। जिसके बाद उन्होंने प्लॉट पर कब्जा ले लिया और उसकी चहारदीवारी भी करा दी थी। आरोप है कि अब जमीन के असली मालिक लियाकत अली ने सुधीर कुमार गोयल के साथ मिलकर उनके प्लॉट का बैनामा निरंजन निवासी यमुनापुरम के नाम कर दिया है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष भूमाफिया और बदमाश किस्म के लोग हैं। आरोप लगाया कि 29 जनवरी को भी उन्होंने पोर्टल पर शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। भूमाफिया सुधीर गोयल के खिलाफ जिले में करीब 30 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। जिसके चलते पुलिस ने आरोपी पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी। जबकि बाद में सुधीर गोयल, उसकी पत्नी, रिश्तेदार व अन्य करीबियों के कई ठिकानों पर ईडी ने छापामार कार्रवाई की थी। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी पहले से ही जेल में हैं। जल्द जांच कर चार्जशीट कोर्ट में पेश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed