{"_id":"67c48ef882ad0400f10eab40","slug":"annual-examinations-of-professional-courses-will-be-held-from-april-1st-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-130323-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: एक अप्रैल से होंगी प्रोफेशनल कोर्स की वार्षिक परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: एक अप्रैल से होंगी प्रोफेशनल कोर्स की वार्षिक परीक्षाएं
विज्ञापन
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से प्रोफेशनल वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। यह परीक्षाएं एक अप्रैल से होंगी। जिले में परीक्षा को कराने के लिए आईपी कॉलेज प्रथम परिसर को केंद्र बनाया गया है।
आईपी कॉलेज के प्राचार्य डा. अरविंद कुमार ने बताया कि सीसीएसयू की ओर से प्रोफेशनल परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसमें बीएफए, बीएससी बॉयोटेक्नॉलोजी, बीएससी ऑनर्स, बीएससी माइक्रोबॉयोलॉजी, बीए, बीएड, बीईआईईडी, बीपीटी, बीएमएलटी, बीएससी नर्सिंग और बीपीएड की परीक्षाएं होंगी।
इस परीक्षा से संबंधित पूरा कार्यक्रम सीसीएसयू की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। जिसमें छात्र-छात्राएं परीक्षाओं की तिथि जान सकते हैं। सीसीएसयू की ओर से परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जल्द ही परीक्षा कराने के लिए संबंधित शिक्षक व अन्य को जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी।