{"_id":"66e4717cad473206ad0df94e","slug":"announcement-of-not-giving-sugarcane-to-brajnathpur-sugar-mill-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-121885-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: ब्रजनाथपुर चीनी मिल को गन्ना नहीं देने का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: ब्रजनाथपुर चीनी मिल को गन्ना नहीं देने का एलान
विज्ञापन
बुलंदशहर। कृषि विज्ञान केंद्र के ऑडिटोरियम में शुक्रवार को गन्ना विकास समिति की सामान्य निकाय की बैठक का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता सभापति सुनील कुमार यादव ने की। इस दौरान किसानों के हित में आवाज बुलंद की गई। साथ ही किसानों ने निर्णय लिया कि वह ब्रजनाथपुर चीनी मिल को गन्ना नहीं देंगे। किसानों ने कहा कि यह मिल न तो समय पर भुगतान करती है और अधिक गन्ने की भी तौल करती है।
सभापति सुनील कुमार यादव ने बताया कि इस बैठक में गन्ना किसानों की गन्ना विभाग के अधिकारियों और गन्ना समिति के अधिकारियों के समक्ष समस्याओं को रखा गया। साथ ही समिति के राजस्व ग्रामों के प्रतिनिधियों ने गन्ना क्रय केंद्रों के संबंध में अपने प्रस्ताव रखे। दौरना जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया ने गांव भटौना के गन्ना क्रय केंद्र को ब्रजनाथपुर मिल से हटाकर साबितगढ़ मिल को देने।
सिकंदराबाद के विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कई गांवों के क्रय केंद्रों को साबितगढ़ मिल में लगाने का प्रस्ताव दिया है। इसी तरह शिकारपुर के विधायक अनिल शर्मा और अन्य ने भी ब्रजनाथपुर मिल से गन्ना क्रय केंद्र हटाकर दूसरी चीनी मिलों को देने की बात कही है। सुनील कुमार यादव ने कहा कि गन्ना किसानों की समस्याओं को जल्द दूर किया जाएगा। साथ ही जिन चीनी मिलों ने अभी तक गन्ना भुगतान नहीं किया है, उनसे उनका बकाया भुगतान कराया जाएगा। इस दौरान पूर्व चेयरमैन रामपाल सिंह, यादव व महेंद्र सिंह त्यागी, पूर्व वाइस चेयरमैन मनीष पाल सिंह, पूर्व डायरेक्टर भूपेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, हरि किशन, उमेश कुमार शर्मा, केके सिंह और धर्मवीर सिंह यादव आदि मौजूद रहे।