{"_id":"67fe8a57dd50140cf4085f37","slug":"anil-bansal-became-the-president-of-bharat-vikas-parishad-sevarth-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-132528-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: भारत विकास परिषद सेवार्थ के अध्यक्ष बने अनिल बंसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: भारत विकास परिषद सेवार्थ के अध्यक्ष बने अनिल बंसल
विज्ञापन
भाविप सेवार्थ शाखा के कार्यक्रम में शामिल महिलाएं। स्त्रोत - संगठन
बुलंदशहर। भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ का सोमवार रात दिल्ली रोड स्थित एक होटल में अधिष्ठापन समारोह आयोजित हुआ। प्रांतीय महासचिव मुक्ता अग्रवाल ने नई टीम का गठन कर सभी को पद की शपथ दिलाई। वर्ष 2025-26 के लिए अनिल बंसल को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
भाविप सेवार्थ के अधिष्ठापन समारोह में प्रांतीय अध्यक्ष कवित बंसल और प्रांतीय महासचिव मुक्ता अग्रवाल के समक्ष निवर्तमान अध्यक्ष चंद्रभूषण मित्तल ने पिछले वर्ष किए गए कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह में जिला महिला प्रमुख आश्री अग्रवाल ने सभी को जिला स्तर पर होने वाले कार्यों की जानकारी दी।
प्रांतीय महासचिव मुक्ता अग्रवाल ने प्रांतीय स्तर पर होने कार्यक्रमों की जानकारी दी। इसके बाद अनिल बंसल को अध्यक्ष, विकास ग्रोवर को सचिव, राजपाल सिंह वर्मा को कोषाध्यक्ष और मेघा जालान को उपाध्यक्ष महिला सहभागिता पद एवं नए सदस्य अंकित मित्तल व ललित सिंहल को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
सचिव विकास ग्रोवर ने आगामी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान कमल किशोर गोयल, प्रदीप शर्मा को संरक्षक, नितिन सचदेवा, मेघा जालान, सुमन शर्मा, सतेन्द्र अग्रवाल, ऋषि अग्रवाल को उपाध्यक्ष, सोनू बृजवासी, नीरज तायल, सीमा गुप्ता, नमन गर्ग, गोपाल बंसल को उपसचिव, राधा सिंह को संगठन सचिव, कपिल अग्रवाल, गोपाल मित्तल, सरदार हरप्रीत सिंह को कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व सौंपा गया।