{"_id":"58e142d84f1c1b533e5b45fc","slug":"anger-in-the-villagers-there-were-four-times-when-they-asked-for-votes-left-alone-in-trouble","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों में गुस्सा..नेताजी वोट मांगने तो चार बार आए, मुसीबत में छोड़ा अकेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों में गुस्सा..नेताजी वोट मांगने तो चार बार आए, मुसीबत में छोड़ा अकेला
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 02 Apr 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जहांगीराबाद के एक गांव में हुई भयावह घटना के 15 दिन बाद कप्तान बेशक वहां पहुंच गई हों, लेकिन जनता के बीच 24 घंटे साथ रहने का वादा करने वाले विधायक का आज पीड़ित परिवार इंतजार कर रहा है। चुनाव से पहले चार बार वोट मांगने पहुंचे विधायक जी मुसीबत में अपने मतदाताओं का साथ छोड़ गए।
अपने माननीय के इंतजार में पीड़ित परिवार की आंखें भी पथरा गई हैं। पीड़ित परिवार कहना है कि चुनाव से पहले विधायक जी चार बार गांव में आए। उन्होंने वोट लेने से पहले हमेशा उनके बीच में रहने का वादा किया। उनके सुख-दुख में साथ देने का वादा किया, लेकिन चुनाव जीतने के बाद जैसे विधायक जी उन्हें भूल ही गए हों।
विज्ञापन
लखनऊ में व्यस्त थे विधायकःस्थानीय विधायक अनिल शर्मा कहते हैं कि उन्हें घटना की जानकारी होते ही पुलिस को उचित कार्रवाई के दिशानिर्देश दिए गए थे। वह लखनऊ में व्यस्त थे। जल्द ही गांव जाएंगे। गांव के बुजुर्गों को साथ लेकर सभी पक्षों से बातचीत कर मामले का निपटारा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
नहीं बख्शे जाएंगे दोषी : एसपी देहात
जहांगीराबाद के एक गांव में हुई भयावह घटना की जांच कर रहे एसपी देहात आज अपनी रिपोर्ट एसएसपी को सौंप सकते हैं। जांच में कुछ तथ्य तो सही पाए गए हैं, जबकि बाकी आरोप झूठे साबित हो रहे हैं। एसपी देहात का स्पष्ट कहना है कि दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा और निर्दोष को जेल भेजा नहीं जाएगा।
मामले की जांच में जुटे एसपी देहात जगदीश प्रसाद शर्मा ने कहा कि मामले की पूरी तरह निष्पक्षता से जांच की जा रही है। किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा और किसी भी निर्दोष को पकड़ा नहीं जाएगा। जांच अधिकारी ने माना है कि दलित परिवार का घर फूंकने और मारपीट की घटना सही है।
जांच में सामने आ रहा है कि दलित परिवार के एक शख्स ने भी धारदार हथियार से दूसरे पक्ष पर हमला किया गया था। इसके अलावा पथराव भी किया गया था। जिसमें पुलिस का वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है।
जांच अधिकारी का कहना है कि वह पूरे निष्पक्ष तरीके से इसकी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं और यह रिपोर्ट सोमवार तक एसएसपी के समक्ष प्रस्तुत कर दी जाएगी।
पीड़ित परिवार पर फिर हमला
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई शर्मनाक घटना के बाद एक बार फिर पुलिस की लापरवाही सामने आई है। रविवार शाम पीड़िता के भाई ने फोन पर बताया कि वह इस समय मेरठ में है। घर पर मां अकेली है। रविवार सुबह घर के सामने रहने वाला आरोपी गाली-गलौच करते हुए धमकी दे रहा था।
वृद्ध महिला ने जब विरोध किया तो आरोपी लाठी-डंडे लेकर मारने के लिए चढ़ आया। महिला ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। एसपी देहात जगदीश शर्मा ने बताया कि पीड़ित परिवार यदि कोई तहरीर देता है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं जहांगीराबाद इंस्पेक्टर श्यामवीर सिंह ने बताया कि गांव में पुलिस मौजूद है।
रविवार सुबह हमला करने की कोई घटना नहीं हुई। पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। एसपी देहात जगदीश शर्मा ने बताया कि किशोरी का मेडिकल करा दिया है। कोर्ट में बयान भी दर्ज हो गए हैं। उसके कपड़ों भी जांच के लिए भेजा गया है। रेप की बात कहना अभी जल्दबाजी होगी। वही, पीड़िता के परिजन अब भी रेप की बात कह रहे हैं।