फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Anganwadi workers have also performed at the Collectorate

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Mon, 12 Sep 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 12 Sep 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers have also performed at the Collectorate
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

आंगनबाड़ी और आशा कार्यकत्रियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने डीएम को एक ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की है। डीएम ने जल्द समस्या समाधान का आश्वासन दिया है ।
आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा, आशा कर्मचारी यूनियन और बिजली बोर्ड इंपलायज यूनियन के बैनर तले आंगनबाड़ी और आशा कार्यकत्रियां जुलूस के रूप में थाली-चम्मच बजाते हुए कलक्ट्रेट पहुंची। कार्यकत्रियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगी।
विज्ञापन


सीटू महासचिव सुरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रशासन कर्मचारियों को आंदोलन करने के जनतांत्रिक अधिकारों को उनके नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराके कुचलना चाहता है। इसके बाद डीएम के साथ आंदोलनकारियों की वार्ता हुई। इसमें तय हुआ कि आंगनबाड़ी-आशा कर्मचारियों के भुगतान में देरी की जांच करके 48 घंटे में भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ कार्यालय, डीपीओ कार्यालय और उनके अधीनस्थों द्वारा मानदेय भुगतान पोषाहार वितरण में भ्रष्टाचार की शिकायतों की गंभीरता से जांच की जाएगी। दो सितंबर को कर्मचारी नेताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमों में कार्रवाई नहीं की जाएगी। इस मौके पर तरुणा सिंह, बबीता, कृष्णा, लक्ष्मी, कुसुम गौतम, सुप्रिया, अंजू, अनीता, गुड्डी आदि रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed