{"_id":"6589dab0a4dd9e592002a957","slug":"an-old-woman-was-murdered-to-take-possession-of-eight-bigha-land-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-2090-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: आठ बीघा जमीन पर कब्जा करने के लिए की थी वृद्धा की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: आठ बीघा जमीन पर कब्जा करने के लिए की थी वृद्धा की हत्या
विज्ञापन
पहासू। कस्बा क्षेत्र के गोस्वामी गली में नौ अक्टूबर को चिरौंजा उर्फ ओमवती देवी (75) का शव कमरे में पड़ा मिला था। मामले में पुलिस ने हत्यारोपी पड़ोसी रामकुमार को रविवार शाम को गिरफ्तार किया। सोमवार को आरोपी को जेल भेज दिया।
सीओ शिकारपुर सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि चिरौंजा उर्फ ओमवती देवी का शव कमरे में मिलने को लेकर पुलिस टीम जांच में जुट गई थी। इसमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या की पुष्टि हो गई थी, लेकिन हत्यारोपी की तलाश की जा रही थी। मामले में गाजियाबाद में रहने वाले वृद्धा ओमवती के बेटे राजेश कुमार ने 22 अक्टूबर को पड़ोसी रामकुमार के खिलाफ हत्या में मुकदमा दर्ज कराया।
तभी से पुलिस टीम आरोपी की तलाश कर रही थी। आरोपी को रविवार रात को काली नदी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वृद्धा के पति विशंभर दयाल ने रामकुमार की आठ बीघा जमीन खरीदी थी। विसंभर दयाल की मौत के बाद ओमवती देवी के नाम जमीन हो गई थी। आरोपी उस जमीन पर खेती करना चाहता था।
विज्ञापन
इसलिए कई बार वृद्धा से उस जमीन पर खेती करने की मांग करता था। वृद्धा को डर था कि खेती के बहाने वह उस पर कब्जा कर सकता था। इसलिए उसने उस पर खेती करने नहीं दी। इसको लेकर कई बार दोनों के बीच विवाद भी हो गया था। इसी के चलते उसने आठ अक्टूबर की रात को गला दबाकर वृद्धा की हत्या कर दी थी।