फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   An elderly woman from Khurja died of fever in the district hospital

Bulandshahar News: जिला अस्पताल में बुखार से खुर्जा निवासी वृद्धा की माैत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
An elderly woman from Khurja died of fever in the district hospital
जिला चिकित्सालय में वृद्धा की बुखार से मौत के बाद इमरजेंसी के बाहर बिलखते परिजन। संवाद
बुलंदशहर। बुखार का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। रविवार दोपहर खुर्जा निवासी वृद्धा ने जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

वृद्धा की हालत बिगड़ने पर परिजन खुर्जा जटिया चिकित्सालय पहुंचे। वहां से उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया था। खुर्जा निवासी नौबत सिंह ने बताया कि उनकी बहन मुन्नी देवी (75) खुर्जा के मैना मौजपुर की निवासी थीं। पिछले कई दिनों से उन्हें बुखार था। परिवार के सदस्य उनका उपचार करवा रहे थे। बुखार के साथ ही उन्हें दो दिन से खांसी हो रही थी। शनिवार को उन्हें घबराहट भी महसूस होने लगी। रविवार सुबह बुखार बढ़ने पर हालत बिगड़ने लगी। स्वास्थ्य बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर खुर्जा जटिया चिकित्सालय पहुंचे। वहां हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। इसके बाद 108 एंबुलेंस से उन्हें लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। वहां इमरजेंसी में जांच के दौरान ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed