{"_id":"6787f1d662d8c4f1070e498e","slug":"amrapali-express-arrived-late-by-11-hours-due-to-fog-passengers-upset-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-106599-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: कोहरे के कारण 11 घंटे देरी से आई आम्रपाली एक्सप्रेस, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: कोहरे के कारण 11 घंटे देरी से आई आम्रपाली एक्सप्रेस, यात्री परेशान
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतज़ार में बैठे यात्री । संवाद
खुर्जा जंक्शन। कोहरे के कारण बुधवार को कई ट्रेनों का समय प्रभावित रहा। खुर्जा स्टेशन पर आने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस मंगलवार रात 12 बजे के स्थान पर बुधवार सुबह 11 बजे स्टेशन पर आई। वहीं, फरक्का एक्सप्रेस को 60 किलोमीटर दूर गाजियाबाद स्टेशन से खुर्जा आने में चार घंटे का समय लग गया।
कोहरे व खराब मौसम के कारण दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर चलने वाली ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से आ रही हैं। बुधवार को आठ ट्रेनें स्टेशन पर देरी से आईं। ऐसे में परेशान होना पड़ा। कटिहार से चलकर अमृतसर जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस 11 घंटे, मालदा से चलकर बठिंडा जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस सात घंटे और वापसी में फरक्का एक्सप्रेस आठ घंटे, सूबेदारगंज से मेरठ जाने वाली संगम पांच घंटे और सीतमढ़ी से आनंद विहार जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से आई।
इसके अलावा नई दिल्ली से लखनऊ जाने वाली गोमती एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, कोलकाता से कालका जाने वाली कालका हावड़ा मेल ढाई घंटे और अलीपुर द्वार से पुरानी दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस दो घंटे देरी से आई।