{"_id":"5839db1a4f1c1b663a13c872","slug":"amin-also-been-staging-a-sixth-day-left","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठे दिन भी काम छोड़ धरने पर रहे अमीन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठे दिन भी काम छोड़ धरने पर रहे अमीन
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 27 Nov 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सभी सात तहसीलों पर अनूपशहर तहसीलदार के रवैये से खफा राजस्व संग्रह अमीन छठे दिन शनिवार को भी कार्य बहिष्कार कर धरने पर रहे। धरना राजस्व संग्रह अमीन संघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले दिया जा रहा है। तहसील सदर पर धरने में शामिल जिलाध्यक्ष केके शर्मा और जिलामंत्री देवेंद्र सिंह ने बताया कि धरने से समाधान नहीं निकलता है तो 28 नवंबर से लेखपाल भी शामिल हो जाएंगे।
अमीन अनूपशहर तहसीलदार के रवैये से खफा और अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। जब तक मांग पूरी नहीं होती तब तक कार्य बहिष्कार और धरना जारी रहेगा। धरने में राजन लाल, प्रीतम सिंह, रवि कुमार शर्मा, इंद्रवीर सिंह, मुनेशपाल सिंह राघव, उपेंद्र कुमार, मेहर सिंह, हाशिम अली, श्याम सुंदर शर्मा और वीर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर तहसील अनूपशहर, शिकारपुर, स्याना और सिकंदराबाद आदि में भी राजस्व संग्रह अमीन कार्य बहिष्कार कर धरना जारी रहा।