फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Amar Singh College and NIOS to collaborate on boosting skill development, opening up avenues for employment.

Bulandshahar News: अमर सिंह कॉलेज और एनआईओएस मिलकर बढ़ाएंगे कौशल विकास, रोजगार के खुलेंगे रास्ते

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Amar Singh College and NIOS to collaborate on boosting skill development, opening up avenues for employment.
अमर सिंह कॉलेज और एनआईओएस के बीच हुए समझौते के दौरान मौजूद दोनों संस्थानों के ​शिक्षक। स्रोत: स
बुलंदशहर। ग्रामीण और अर्धशहरी क्षेत्रों के युवाओं को कौशल आधारित शिक्षा से जोड़कर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में अमर सिंह कॉलेज लखावटी ने महत्वपूर्ण पहल की है। सोमवार को कॉलेज और राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षण संस्थान (एनआईओएस) के बीच नोएडा स्थित एनआईओएस मुख्यालय में समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. ओवीएस ठैनुआ बताया कि इस साझेदारी के तहत कृषि, पशुपालन, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, गृह विज्ञान और आतिथ्य समेत विभिन्न क्षेत्रों में सर्टिफिकेट और डिप्लोमा स्तर के व्यावसायिक कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे बुलंदशहर और आसपास के क्षेत्रों के शिक्षार्थियों को कौशल विकास के साथ आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


समझौते के तहत अमर सिंह कॉलेज अपने संस्थागत संसाधनों और संपर्क नेटवर्क के माध्यम से व्यावहारिक प्रशिक्षण, व्यक्तिगत संपर्क कार्यक्रम और शिक्षार्थियों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने में सहयोग करेगा। वहीं, एनआईओएस की ओर से शैक्षणिक मार्गदर्शन, स्व-अध्ययन सामग्री, परीक्षा सुविधाएं और निर्धारित मानकों को पूरा करने वाले शिक्षार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य व्यावसायिक शिक्षा की पहुंच बढ़ाने के साथ युवाओं को रोजगारपरक कौशल से लैस करना और आजीवन शिक्षा को प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एमओयू हस्ताक्षर समारोह में एनआईओएस के अध्यक्ष, सचिव, निदेशक (व्यावसायिक शिक्षा), निदेशक (शैक्षणिक), वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (कृषि) प्रशांत अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अमर सिंह कॉलेज की ओर से पूर्व प्राचार्य प्रो. डॉ. राजेंद्र कुमार, प्रो. एके शर्मा, प्रो. बीके प्रसाद, डॉ. राजपाल सिंह और डॉ. सिराजुद्दीन ने भाग लिया। इस साझेदारी से क्षेत्र में कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा मिलने और युवाओं के लिए स्वरोजगार एवं कॅरिअर विकास के नए रास्ते खुलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed