फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Alvi supporters furore on cut ticket

टिकट कटने पर अल्वी समर्थकों ने किया हंगामा

Wed, 28 Dec 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Wed, 28 Dec 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Alvi supporters furore on cut ticket
सपा सदर सीट से घोषित प्रत्याशी मुस्तकीम अल्वी का टिकट कटने के बाद कार्यालय पर हंगामा करते अल्वी समाज के लोग। - फोटो : ब्यूरो

समाजवादी पार्टी से घोषित प्रत्याशी मुस्तकीम अल्वी के समर्थकों ने टिकट कटने पर बुधवार रात आठ बजे पार्टी जिला कार्यालय के बाहर हंगामा किया। उन्होंने सपा हाईकमान और जिलाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की। अल्वी समर्थकों ने पार्टी कार्यालय के बाहर रखे पोस्टर भी फाड़ दिए। हालांकि वहां पहुंची पुलिस ने मामले को संभाल लिया।

विज्ञापन


बता दें कि बुधवार को सपा आलाकमान  की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा की गई। जिसमें सदर सीट में घोषित प्रत्याशी मुस्तकीम अल्वी का टिकट काटकर शुजात आलम को प्रत्याशी बनाया गया। इसकी सूचना मिलते ही अल्वी समर्थक भड़क गए। समर्थक मुश्तकीम अल्वी के नेतृत्व में रात आठ बजे सपा के जिला कार्यालय पर पहुंचे और नारेबाजी की।
विज्ञापन


समर्थकों ने जिलाध्यक्ष और पार्टी हाईकमान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिससे कचहरी रोड पर कार्यालय के सामने थोड़ी देर के लिए जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समर्थकों को शांत करने की कोशिश की। इसके बाद लोग नारेबाजी करते हुए कालाआम चौराहे की ओर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुस्तकीम अल्वी का कहना है कि जब टिकट काटना ही था तो पार्टी ने उसे टिकट क्यों दिया। जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर का कहना है कि टिकट काटने का निर्णय पार्टी आलाकमान का है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जो आदेश होगा, पार्टी के हर कार्यकर्ता को उसे मानना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed