फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   All 13 proposals were approved in the Municipality Board meeting

Bulandshahar News: नगर पालिका बोर्ड बैठक में सभी 13 प्रस्तावों पर लगी मोहर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
All 13 proposals were approved in the Municipality Board meeting
अनूपशहर पालिका की बोर्ड बैठक में मौजूद सभासद। संवाद
अनूपशहर। सीमा विस्तारित क्षेत्र में भी नगर पालिका लोगों से गृह और जल कर की वसूली करेगी। इसके लिए नगर पालिका की बोर्ड बैठक में 1.95 करोड़ के विकास कार्यों के साथ कुल 13 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए। वहीं बैठक के दौरान पांच सभासदों ने बैठक का बहिष्कार किया।
विज्ञापन


मंगलवार को नगर पालिका सभागार में अध्यक्ष ब्रजेश गोयल की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान नवंबर माह के आय-व्यय का ब्योरा पेश करने पर सभासद कुमुद शर्मा, शीला शर्मा, हिना, तब्बसुम, देवेंद्र कुमार, भरत वर्मा व सुषमा गर्ग ने विरोध जताया। इसके बाद शहरी क्षेत्र स्थित सभी सार्वजनिक शाचालयों पर पांच रुपये शुल्क लगाने, संसद व विधानसभा में 33 फीसदी महिला आरक्षण के लिए महिला शक्ति अधिनियम पारित होने का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद नगरपालिका सीमा विस्तार के बाद शामिल हुए नए क्षेत्र के लोगों पर भी गृह और जल कर लगाने के प्रस्ताव पर भी सभासदों ने अपनी सहमति दी। जबकि कस्तूरबा बालिका विद्यालय को इंटरमीडिएट कक्षा तक उच्चीकृत करने के लिए डेढ़ एकड़ भूमि निशुल्क दिए जाने तथा स्कूल बंद होने पर भूमि नगरपालिका परिषद को वापस किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही राज्य वित्त से मिले अनुदान धनराशि 1.59 करोड़ से कर्मचारियों के बकाया वेतन के साथ, पेंशन, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन, सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बकाया धनराशि, एरियर आदि का भुगतान करने और 1.97 करोड़ से शहर में सड़कें व नालों के निर्माण के लिए, मलकपुर रोड पर बूढ़े बाबू के तालाब का सौंदर्यीकरण, गुरूद्वारे की मरम्मत तथा सफाईकर्मियों को एक ठंडी व एक गर्म वर्दी दिए जाने का प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासद दीपक ने विशेष अभियान चलाकर जल संयोजन 500 रुपये में दिए जाने व खुशहाल गढ़ रोड पर लाइट लगाने व सौंदर्यीकरण कराने, भरत वर्मा व दिलीप भारद्वाज ने गंगा किनारे दीवार का निर्माण कराए जाने के प्रस्ताव पेश किए गए। सभासद अमन गर्ग व रागिव हुसैन द्वारा भगवान राम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को भव्य कार्यक्रम कराने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। बैठक में गोपाल स्वरूप सक्सैना, अमन गर्ग, शाहीन, मनोज कुमार, रागिब हुसैन, विशाल, षुष्पा देवी, संदीप भारद्वाज, राकेश कुमार, सीमा, राखी, शशिदेवी व जफरूद्दीन समेत अन्य सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed