{"_id":"6127cc3a8ebc3e79ef3a79b6","slug":"alert-in-district-sikandrabad-news-gbd224791140","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में बिकी अवैध शराब तो बीट सिपाही-चौकीदार जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में बिकी अवैध शराब तो बीट सिपाही-चौकीदार जिम्मेदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव में बिकी अवैध शराब तो बीट सिपाही-चौकीदार जिम्मेदार
सिकंदराबाद। आगरा में अवैध शराब पीने से हुई लोगों की मौत के बाद जिले में भी अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी और एसएसपी ने अन्य अधिकारियों के साथ बीट सिपाही और गांव के चौकीदारों के साथ बैठक की। उन्होंने बीट सिपाही, चौकीदारों को निर्देश दिए गए कि वे पूरी तरह सतर्कता बरतें और किसी भी सूरत में गांवों में अवैध शराब की बिक्री न होने दें। चेतावनी दी कि यदि अवैध शराब की बिक्री हुई तो बीट सिपाही और चौकीदार जिम्मेदार होंगे।
हाईवे-91 स्थित स्वामीदयाल भटनागर लॉ कॉलेज में डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बैठक की। इसमें एसडीएम रविशंकर सिंह, सीओ नम्रता श्रीवास्तव, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक, बीट सिपाही, आबकारी सिपाही और चौकीदार आदि मौजूद रहे। डीएम ने बीट सिपाही, चौकीदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री को लेकर विशेष सतर्कता बरतें। जानकारी मिलने पर अवैध शराब बिक्री स्थल, विक्रेता का नाम पता, मोबाइल नंबर आदि की सूचना तत्काल संबंधित थाना प्रभारी दें। यदि थाना स्तर से कोई कार्रवाई नहीं की जाती है तो अगले ही दिन इसकी सूचना संबंधित तहसील क्षेत्र के एसडीएम एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी को दी जाए। अगर इस स्तर से भी सुनवाई न हो तो जिलाधिकारी कार्यालय/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्वयं आकर अथवा दूरभाष के माध्यम से सूचना नोट कराएं। उन्होंने कहा कि यदि अवैध शराब की बिक्री या अवैध शराब पीने से किसी की जान-माल को नुकसान होने संबंधी घटना हुई तो संबंधित ग्राम चौकीदार एवं बीट आरक्षी जिम्मेदार होंगे। इन पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा अन्य दोषी अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
जिला आबकारी अधिकारी को दिए चेकिंग के निर्देश
जिला आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वह विभागीय स्तर से लाइसेंसी आबकारी दुकानों की सघनता से चेकिंग कराए। इस दौरान चेक किया जाए कि किसी एक व्यक्ति को क्षमता से अधिक शराब तो नही दी जा रही है। अथवा लाइसेंसी शराब की दुकान की आड़ में अनाधिकृत शराब तो नही बेची जा रही है। इस प्रकार की घटना पाए जाने पर तत्काल संबंधित दोषी दुकानदार के विरूद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन
लापरवाही मिलने पर होगा निलंबन
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बीट सिपाही, चौकीदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि यदि उनके द्वारा अवैध शराब बिक्री के संबंध में सूचना देने में कोई लापरवाही बरती जाती है तो उनके विरूद्ध विभागीय निलंबन के साथ-साथ अभियोग पंजीकृत कराते हुए कार्रवाई की जाएगी। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जीतगढ़ी में छह लोगों की हो चुकी है मौत
गांव जीतगढ़ी में मिलावटी शराब पीने से छह लोगों को सुखपाल (65) पुत्र फक्कन, सतीश (45) पुत्र रामभूल, कलुआ (43) पुत्र नानक, सरजीत (45) पुत्र टेकचंद, पन्नालाल (65) पुत्र रामचरण, भगवत (60) की मौत हो चुकी है। पेशे से सभी मृतक मजदूर थे। वहं 23 लोगों की हालत खराब हो गई थी, जिन्हें उपचार के लिए जनपद के अलावा आसपास के जनपद के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। हाल ही में गुलावठी थाना क्षेत्र में अवैध शराब के सेवन से तीन लोगों की मौत हुई है।