फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Air health deteriorated, AQI reached 279

Bulandshahar News: हवा की सेहत बिगड़ी, 279 पर पहुंचा एक्यूआई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। बढ़ते प्रदूषण से जिलेवासियों को बीते दिनों हवा चलने से राहत मिली। अब दो दिन से एक्यूआई फिर बढ़ने लगा है और तीन सौ के करीब पहुंच गया है। इसके चलते जिले में ग्रैप का तीसरा चरण लागू कर दिया गया है। सोमवार को बुलंदशहर का 279 तो खुर्जा की वायु गुणवत्ता सूचकांक 286 दर्ज किया गया। एक्यूआई बढ़ने का कारण कूड़ा-कचरा जलना, जाम और हवा ठहरना बताया जा रहा है। वहीं, ग्रैप-3 के तहत खनन, निर्माण, तोड़फोड़ यो पुराने वाहनों के संचालन पर रोक रहेगी।
विज्ञापन

नवंबर माह में शहर की वायु गुणवत्ता काफी खराब रही। चार दिसंबर को हवा चलने के बाद बढ़ते एक्यूआई से लोगों को राहत मिली शुरू हुई और नौ व 10 दिसंबर को एक्यूआई 100 से भी कम रहा, लेकिन कूड़ा-कचरा जलना बंद न होने, निर्माण कार्य जारी रहने, पुराने वाहनों का संचालन होने के साथ अन्य लापरवाही बरतने से एक्यूआई में फिर बढ़ोत्तरी शुरू हो गई। 15 दिसंबर को एक्यूआई 200 के पार पहुंच गया। जबकि खुर्जा की वायु गुणवत्ता 15 दिन 200 से कम रही।
विज्ञापन

16 दिसंबर को खुर्जा का एक्यूआई भी 300 के करीब जा पहुंचा। सोमवार को गुलावठी, स्याना रोड, नगर, इमलिया समेत अन्य जगह कूड़े के ढ़ेर से धुआं उठता रहा। एक्यूआई में बढ़ोत्तरी होने से लोगों को सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन आदि की परेशानियां भी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यावरणविद राजेंद्र पथिक ने कहा कि वातावरण को हरा-भरा रखने के लिए सभी जिलेवासी सहयोग करें। पौधरोपण करने के साथ उनका संरक्षण करें। इससे आने वाली पीढ़ी को भी वातावरण हरा-भरा मिल सके। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी किए गए बुलेटिन में बुलंदशहर का 279 तो खुर्जा का 286 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed