{"_id":"67ab82d0d3a2fad7b604a586","slug":"ahmedgarh-police-caught-two-vehicle-thieves-recovered-two-bikes-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-129451-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: अहमदगढ़ पुलिस ने दो वाहन चोर पकड़े, दो बाइकें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: अहमदगढ़ पुलिस ने दो वाहन चोर पकड़े, दो बाइकें बरामद
विज्ञापन
अहमदगढ़। थाना पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की दो बाइक बरामद की गई हैं। दोनों बाइक अलीगढ़ और अनूपशहर क्षेत्र से चोरी की गई थीं। दोनों आरोपियों का पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया है।
एसपी देहात रोहित मिश्र ने बताया कि सोमवार देर रात को थाना अहमदगढ़ पुलिस की एक टीम सैदगढ़ी नहर पुल के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान दो बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। जिन्हें पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। इस पर आरोपी भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने दोनों शातिरों को घेराबंदी कर कुछ ही दूरी पर गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों की शिनाख्त नरेंद्र निवासी मोहल्ला चौक थाना रोरावर जनपद अलीगढ़ और महेश चंद निवासी उमरारा थाना डिबाई के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने पैशन प्रो को अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र और अपाचे बाइक को थाना अनूपशहर क्षेत्र से चोरी किया था। दोनों ही मामलों में संबंधित थानों पर मुकदमे दर्ज हैं।