{"_id":"57701ff64f1c1bca7379aca6","slug":"agitation-for-chanding-transformer","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर बदलने को बिजलीकर्मियों को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर बदलने को बिजलीकर्मियों को घेरा
अमर उजाला ब्यूरो, अनूपशहर
Updated Mon, 27 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अघोषित बिजली कटौती व अलीगढ़ बस स्टैंड पर लगे 100 केवीए ट्रांसफार्मर के फुंकने से गुस्साए बाईपास नई बस्ती के लोगों ने हंगामा किया। साथ ही दलित बस्ती के लोगों ने टाउन बिजलीघर पर बिजलीकर्मियों का घेराव किया।
भाजपा नेता राजेश जाटव व सुनील राठौर ने कहा कि अलीगढ़ बस स्टैंड पर कनेक्शन अधिक है फिर भी कम क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। इसके चलते आए दिन ट्रांसफार्मर फुंक जाता है। बसपा नेता प्रेमसिंह ने बताया कि एसडीओ ने कई बार ढाई सौ केवीए के बिजली ट्रांसफार्मर का इस्टीमेट बनाने का आश्वासन दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
उन्होंने रविवार को अलीगढ़ बस स्टैंड क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल नहंी होने तक सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद करने की मांग की। लोगों के आक्रोश को देखते हुए जेई मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे प्रदर्शनकारियों का गुस्सा और भड़क गया।
विज्ञापन
उन्होंने टाउन बिजलीघर पर पहुंचकर बिजलीकर्मियों का घेराव कर जेई को मौके पर बुलाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की। भनक लगने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में जेई संगम चौरसिया ने बिजलीघर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को रविवार शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया।
जेई संगम चौरसिया ने बताया कि सोमवार को अलीगढ़ बस स्टैंड पर 250 केवीए के ट्रांसफार्मर लगाने का इस्टीमेट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दिया जाएगा। ओमवीरसिंह, दीपू, सुधीर, गौरव,अनिल कुमार, मुकेश कुमार, प्रेमसिंह, सुनील राठौर, राजेश आदि मौजूद रहे।