फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   agitation against BSA

डीआईओएस के खिलाफ शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Thu, 19 May 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 19 May 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
agitation against BSA
धरना - फोटो : अमर उजाला
जिला विद्यालय निरीक्षक के खिलाफ बुधवार को राजकीय शिक्षकों ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। राजकीय शिक्षक संघ एसोसिएशन के बैनर तले एकत्रित हुए टीचरों ने चेतावनी दी है कि यदि डीआईओएस के व्यवहार में सुधार नहीं हुआ तो वह दोबारा आंदोलन का बिगुल बजा देंगे।
विज्ञापन



डीआईओएस के खिलाफ धरना-प्रदर्शन का आयोजन जिलाध्यक्ष वीरेंद्र भार्गव और जिला मंत्री सविता चौधरी के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने कहा कि सात मई को संघ के पदाधिकारियों ने जनपद आगमन पर प्रांतीय अध्यक्ष का स्वागत किया था।
विज्ञापन


संघ के सदस्य समस्याओं को लेकर डीआईओएस कार्यालय गए थे, जहां पर डीआईओएस का व्यवहार गलत रहा। इसके विरोध में संघ ने डीआईओएस कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए राजकीय शिक्षकों ने डीआईओएस पर कई और आरोप लगाते हुए अपने गुस्से का इजहार करते हुए चेतावनी दी कि यदि अधिकारी का व्यवहार नहीं सुधरा तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।  यदि भविष्य में किसी के साथ अभद्र व्यवहार किया तो वह दोबारा आंदोलन चलाने को विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed