फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   agitaion against notice of bda

180 मकान-दुकान स्वामियों को नोटिस, भड़के लोग, हंगामा

Sun, 04 Dec 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Sun, 04 Dec 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
agitaion against notice of bda
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
काली नदी के आसपास अवैध निर्माण करने वाले मकान-दुकान स्वामियों के खिलाफ बीडीए ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। प्राधिकरण ने काली नदी के आसपास अवैध रूप से बनाए गए निर्माण के खिलाफ नोटिस जारी किए हैं। लोगों ने न्याय पाने के लिए सपा जिला कार्यालय और कलक्ट्रेट का घेराव किया। जिलाध्यक्ष से आश्वासन के बाद ही लोग शांत हुए।
विज्ञापन

काली नदी के आसपास 200 मीटर के क्षेत्र में अवैध निर्माण को एनजीटी ने ध्वस्त कर हरित पट्टी विकसित करने के निर्देश दिए हैं। काली नदी के आसपास बड़ी संख्या में अवैध रूप से निर्माण करा दिए गए। बीडीए ने 200 मीटर के क्षेत्र में अवैध रूप से निर्माण किए गए 180 दुकान-मकान मालिकों को नोटिस जारी कर दिए हैं। इस निर्माण को स्वयं ध्वस्त कराने के लिए एक माह का समय दिया गया है। एक माह के भीतर ध्वस्त नहीं होने पर बीडीए ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। बीडीए के नोटिस जारी करते ही अवैध रूप से निर्माण करने वालों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed