{"_id":"6877d4c791d9cbe1160abcdc","slug":"after-the-uproar-the-board-meeting-was-held-under-police-protection-bulandshahr-news-c-30-gbd1005-678914-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: हंगामे के बाद पुलिस के पहरे में हुई बोर्ड बैठक, आठ करोड़ के प्रस्ताव पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: हंगामे के बाद पुलिस के पहरे में हुई बोर्ड बैठक, आठ करोड़ के प्रस्ताव पास
विज्ञापन
नगर पालिका बोर्ड बैठक के दौरान नोकझोंक करते सभासद। संवाद
बुलंदशहर। हंगामे के बाद नगर पालिका की बोर्ड बैठक पुलिस के पहरे में कराई गई। इस दौरान आठ करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव पास किए गए। बैठक में रखे गए कुल 52 प्रस्तावों में से तीन को अगली बैठक के लिए टाल दिया गया। बाकी सभी प्रस्ताव पास कर दिए गए।
नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल की अध्यक्षता में बुधवार को बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत में मार्च से जून माह तक के आय-व्यय पर चर्चा की गई। इस दौरान सभासद आकाश पंडित ने आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि पालिका कार्यालय परिसर में लगे उनके बोर्ड को उखाड़कर कूड़े में फेक दिया गया। उसे अभी तक नहीं लगाया गया। सभासद नीरज चौधरी ने भी आकाश का समर्थन करते हुए कहा कि सभासदों की शिकायतों पर समय से सुनवाई नहीं हो रही है।
नीरज के इतना कहते ही कई अन्य सभासद भी समर्थन में खड़े हो गए। इस पर नगर पालिका अध्यक्ष ने नीरज चौधरी को बैठने के लिए कहा लेकिन वह नहीं रुके। नगर पालिका अध्यक्ष ने उन्हें सदन से निष्कासित करने की चेतावनी दी फिर भी नीरज चुप नहीं हुए। इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष ने नीरज को सदन से निष्कासित करते हुए पुलिस बुला ली। सभासदों का आरोप है कि पुलिस के साथ नगर पालिका के कुछ कर्मचारियों के साथ कुछ बाहरी व्यक्ति भी अंदर आ गए। हंगामा बढ़ता देख सभासद सुखदेव शर्मा, सुनील शर्मा व अन्य ने दोनों पक्षों को समझाते हुए शांत किया।
विज्ञापन
दोबारा बैठक शुरू होते ही 15वें वित्त आयोग की धनराशि से एक मोबाइल टॉयलेट खरीदने के प्रस्ताव पर सभासद नीरज चौधरी और योगेश गुप्ता ने आपत्ति जताई। नीरज चौधरी ने कहा कि पूर्व की बैठक में केवल 10 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई थी। इसकी एवज में 30 लाख रुपये का सामान अवैध रूप से खरीद लिया गया। इस पर अधिशासी अधिकारी ने पूर्व के प्रस्ताव की जांच कराई तो प्रस्ताव संख्या गलत दर्ज पाई गई।
अध्यक्ष ने पिटवाने के लिए बुलाए थे गुंडे : नीरज चौधरी
सभासद नीरज चौधरी ने आरोप लगाया कि बोर्ड बैठक में विरोध करने पर नगर पालिका अध्यक्ष के लोगों ने पीटने की धमकी दी थी। जब विरोध किया तो अध्यक्ष के लोगों ने न केवल सदन में घुसकर उनके साथ अभद्रता की बल्कि सदन से निकलने पर भी पीटने के लिए बाहर से गुंडे बुलवा लिए थे। नीरज ने कहा कि इसके बाद नगर कोतवाली पुलिस को फोन किया तब कोतवाली प्रभारी ने उन्हें सुरक्षा में नगर पालिका कार्यालय परिसर से बाहर निकाला।
पिटवाना होता तो बचकर नहीं जा पाते : दीप्ति मित्तल
नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल ने कहा कि बोर्ड बैठक में दो सभासदों ने अभद्रता शुरू की थी। शेष सभी सभासदों ने शांतिपूर्वक बैठक को संपन्न कराया है। सभासद नीरज चौधरी को सदन से निष्कासित कर दिया गया था लेकिन वे बाहर नहीं गए। सुरक्षा की दृष्टि से पहले ही पुलिस बुलवा ली गई थी। सभासद को अगर पिटवाना होता तो वह बचकर नहीं जा पाते। पिटवाना नहीं था तभी तो सकुशल चले गए।
इन मुख्य प्रस्तावों को मिली स्वीकृति
- आठ करोड़ की लागत से सड़क, नाला व अन्य निर्माण कार्य कराया जाएगा।
- 10 वार्डों में सफाई के लिए 250 कर्मचारियों की आउट सोर्स पर भर्ती किया जाएगा।
- शहर के प्रमुख चौराहों का नाम महापुरुषों के नाम पर रखने के साथ उनकी मूर्ति लगाई जाएगी।
- दो मोबाइल टॉयलेट खरीदे जाएंगे।
- पतली गलियों से कूड़ा उठान के लिए 200 हाथ कूड़ा गाड़ी खरीदी जाएंगी।
- सीवर लाइन के मैनहोल की सफाई के लिए रोबोट की खरीद होगी।