फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   After the storm and rain, clouds remained all day, the humidity was making us sweat.

Bulandshahar News: आंधी-बारिश के बाद पूरा दिन छाए रहे बादल, उमस छुड़ा रही पसीना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
After the storm and rain, clouds remained all day, the humidity was making us sweat.
शुक्रवार सुबह इस तरह छाए बादल। संवाद
बुलंदशहर/बीबीनगर/अहार/सलेमपुर। लगातार बदल रहे मौसम के बीच उमस पसीना छुड़ाने का काम कर रही है। बृहस्पतिवार की दोपहर बाद आई आंधी-बारिश के बाद पूरी रात बादल छाए रहे। दिन में भी बादल छाने से धूप-छांव जैसा मौसम बना रहा। इससे तापमान एक डिग्री तो गिरा लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। मौसम वैज्ञानिक अभी भी आंधी-बारिश का अनुमान जता रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर बाद आंधी-बारिश से मौसम सुहाना हो गया। पूरी रात बादलों की आवाजाही बनी रही। शुक्रवार दिन निकलते ही धूप निकली तो उमस ने पसीने छुड़ाने का काम किया। इस बीच बादल छाने से धूप-छांव जैसा मौसम बना रहा। इसके बावजूद भी लोगों को पसीना पोछते और बचाव करते देखा गया। सुबह से लेकर शाम तक उमस से राहत नहीं मिली और चिपचिपाहट ने भी लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन

ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान एक डिग्री कम होकर 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 55 फीसदी और हवा की गति छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। जबकि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डॉ. रेशु सिंह का कहना है कि अभी भी आंधी-बारिश का अनुमान लगातार बन रहा है। वहीं, शनिवार से तापमान में इजाफा होने का भी अनुमान बन रहा है। दो से तीन दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस हो पार कर सकता है। शनिवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 39 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed