फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   After raping, the girl was killed by hitting her with a brick

Bulandshahar News: दुष्कर्म के बाद ईंट से वार कर की थी बच्ची की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
After raping, the girl was killed by hitting her with a brick
खानपुर पुलिस द्वारा मुठभेड़ के बाद मौके पर पड़ा तमंचा। स्रोत: पुलिस
बुलंदशहर। खानपुर क्षेत्र में लापता हुई बच्ची की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मुठभेड़ के बाद बच्ची के गांव निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि गन्ना देने के बहाने 55 वर्षीय आरोपी बच्ची को खेत पर लेकर गया था। वहां उससे दुष्कर्म किया, बच्ची ने विरोध किया तो ईंट से हमला कर हत्या कर दी। इससे पहले भी नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में वह जेल जा चुका है। एक साल पहले जमानत पर छूटकर आया था।
विज्ञापन

एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि दस वर्षीय बच्ची छह दिसंबर को लापता हुई थी। सोमवार को उसका शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर एक ग्रामीण के खेत में मिला था। एक सीसीटीवी फुटेज की जांच में बच्ची आरोपी के पीछे-पीछे पैदल जाती देखी गई। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बुधवार देर रात में एक ट्यूबवेल के निकट घेर लिया। पुलिस से घिरने पर उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सख्ती से आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि बच्ची को गन्ना देने को कहा था। जिसके बाद बच्ची उसके साथ पीछे-पीछे चली गई। वहां उसने दुष्कर्म किया। बच्ची ने शोर मचाया तो ईंट से उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने जख्मी पैर का इलाज कराने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन




आठ घंटे बाद दूसरे के खेत में फेंका शव
बच्ची का शव करीब आठ घंटे तक आरोपी के खेत में ही पड़ा रहा। देर शाम तक जब बच्ची नहीं मिली तो परिजनों ने कहा कि वह तांत्रिक के पास जाकर बच्ची का पता लगवाएंगे। इसके बाद आरोपी डर गया। रात करीब आठ बजे खेत पर गया और बच्ची के शव को वहां से उठाकर दूसरे ग्रामीण के खेत में फेंक दिया। बाद में ग्रामीणों के साथ बच्ची को खोजने का नाटक करता रहा। शव मिलने के बाद फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



अवसाद में पत्नी की हुई थी मौत
आरोपी ने वर्ष 2020 में भी पड़ोसी गांव निवासी एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। तब पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में करीब दो साल तक जेल में रहा। एक साल पहले ही जमानत पर छूटकर आया था। ग्रामीणों ने बताया कि उस घटना के बाद उसकी पत्नी अवसाद में आ गई थी। करीब दो माह बाद पत्नी की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed