{"_id":"65c15f5d274a0c0d530cf468","slug":"after-attacking-the-tenant-he-threatened-him-and-demanded-rs-2-lakh-bulandshahr-news-c-134-1-sbd1003-106243-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: किराएदार को हमले के बाद धमकी देकर 2 लाख रुपये मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: किराएदार को हमले के बाद धमकी देकर 2 लाख रुपये मांगे
विज्ञापन
इंदिरापुरम।कोतवाली पुलिस ने दो लाख रुपये नहीं देने पर किराएदार को पीटने और धमकी देने का कोर्ट के आदेश पर मुकदमा किया है।आरोप है कि पुलिस ने शिकायत करने के बावजूद सुनवाई नहीं की। उन्होंने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था।
वसुंधरा सेक्टर-5 निवासी गजेंद्र कुमार ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था कि उन्होंने सोसायटी में एक फ्लैट खरीदा था। 12 सितंबर 2023 को रात आठ बजे महिला और दो युवक आए थे। आरोप है कि तीनों लोग अचानक उनसे दो लाख रुपये मांगने लगे। उन्होंने मना किया तो बढ़े किराए की बकाया रकम का हवाला दिया। इसके बाद दोनों युवकों ने उन्हें अंजाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद उन्हें चेतावनी दी कि यदि वह पैसे नहीं देंगे तो उन्हें झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी। उन्होंने इंदिरापुरम पुलिस को शिकायत दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद एक अक्तूबर को तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई फिर भी किसी स्तर से कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की थी। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर मोहित रावत, कविता रावत, योगेंद्र सिंह और दो अज्ञात पर विभिन्न धारा में मुकदमा कियाहै। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।