{"_id":"668d6e2f690cfb2e880a511b","slug":"after-an-argument-with-his-wife-the-businessman-shot-himself-serious-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-118465-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पत्नी से कहासुनी के बाद व्यापारी ने खुद को मारी गोली, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पत्नी से कहासुनी के बाद व्यापारी ने खुद को मारी गोली, गंभीर
विज्ञापन
बुलंदशहर। गंगा नगर काॅलोनी में रहने वाले एक व्यापारी ने खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, वहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
काॅलोनी निवासी राजीव यादव परचून की दुकान चलाते हैं। राजीव की अपनी पत्नी से कुछ कहासुनी हो गई, जिसके बाद उन्होंने रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। कनपटी पर गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, वहां से गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया। मामले में सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि व्यापारी द्वारा खुद को गोली मारने की जानकारी मिली है। अभी तक प्रकरण में परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।