{"_id":"686d4cf6534a93ea6f0df0a8","slug":"after-2022-property-prices-will-increase-by-2-to-20-percent-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-136862-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 2022 के बाद अब दो से 20 फीसदी तक बढ़ेंगे संपत्तियों के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 2022 के बाद अब दो से 20 फीसदी तक बढ़ेंगे संपत्तियों के दाम
विज्ञापन
बुलंदशहर/अनूपशहर/खुर्जा/सिकंदराबाद/डिबाई। जिले में कृषि, आवासीय और व्यावसायिक समेत अन्य प्रकार की संपत्तियों की कीमत में दो से 20 फीसदी तक का इजाफा होगा। जिला प्रशासन ने अधिकतम 20 फीसदी और न्यूनतम दो फीसदी की वृद्धि करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। बताया जा रहा है कि व्यावसायिक संपत्तियों पर एकमुश्त 20 फीसदी की वृद्धि की जाएगी। फिलहाल 21 जुलाई तक नई दरों पर आपत्तियां मांगी गई हैं। इन आपत्तियों के निस्तारण के बाद नई दरों को लागू कर दिया जाएगा।
जिले में वर्ष 2022 के बाद से संपत्तियों के दाम नहीं बढ़ाए गए थे। दो माह पहले शासन के निर्देश पर प्रशासन की ओर से संपत्तियों के दाम बढ़ाने के लिए सर्वे किया गया था। सर्वे के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के गांवों में सर्किल रेट की विसंगतियों को दूर करने के लिए डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर अधिकारियों ने सर्वे करते हुए न्यूनतम दो फीसदी और अधिकतम 20 फीसदी सर्किल रेट बढ़ाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया।
सदर तहसील क्षेत्र में 65 गांव ऐसे हैं, जहां केवल दो फीसदी सर्किल रेट बढ़ाए जाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक इन गांवों में पहले से सर्किल रेट अधिक होने और आसपास के गांवों में सर्किल रेट कम होने के चलते इस विसंगति को दूर करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
खुर्जा के गांव बरतौली में आवासीय भूखंड की कीमत चार हजार से बढ़ाकर 4800, गांव बघराई में न्यूनतम 4600 से बढ़ाकर 5500, भिंडौर में 2100 से बढ़ाकर 2500, खुर्जा नगर के मोहल्ला कायस्थवाड़ा में 9900 से बढ़ाकर 10,900, कालिंदी कुंज में 16 हजार से बढ़ाकर 19 हजार, कलंदरगढ़ी में 5800 रुपये से बढ़ाकर 11,600 रुपये प्रति वर्ग मीटर करने की तैयारी है।
इसी प्रकार डिबाई के गांव अमरपुर में 3800 से 4600, इछावरी में छह हजार से 7200, ईसनपुर में 1900 से 2300, नरौरा के उमेशपुरी में 8800 से 10,500, ऊंचागांव बांगर में 1700 से दो हजार, कन्हैरा में 1900 से 2300 रुपये वर्गमीटर करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। जबकि सिकंदराबाद देहात में व्यावसायिक संपत्ति के लिए सात से बढ़ाकर आठ हजार, आशापुरी काॅलोनी में 7200 से आठ हजार, सिरोधन में 4200 से 4900, शिवनगर में 80 हजार से 86 हजार, छासियाबाड़ा में 75 हजार से 81 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर करने की तैयारी की जा रही है।
शहर में 99 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर होगी कीमत
नगर के काला आम चौराहे से अंसारी रोड (कोठियात) में दुकानों के लिए सर्किल रेट को 86 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर से बढ़ाकर 99 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर करने का प्रस्ताव है। इसके अलावा प्रेमनगर, गुरुसगंज, डिप्टी गंज, मंडी फतह गंज क्षेत्र में भी 86,500 रुपये से बढ़ाकर 99 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर करने की तैयारी है। जबकि काला आम चौराहा से लल्ला बाबू चौराहा की ओर 82 हजार रुपये से बढ़ाकर 94 हजार रुपये, शिव कालोनी और सूर्य नगर में 67 हजार से 77 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर करने की तैयारी की जा रही है।
लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए चिन्हित गांवों पर नहीं हुआ निर्णय
गंगा एक्सप्रेस-वे को जेवर एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए बनाया जाने वाला लिंक एक्सप्रेस-वे जिले के 46 गांवों से होकर गुजरेगा। इस दौरान बुलंदशहर तहसील के 18, खुर्जा तहसील के 13, सिकंदराबाद के दो, शिकारपुर के चार और स्याना के नौ गांवों में जमीन का अधिग्रहण होना है। सर्वे के बाद भी इन गांवों में प्रस्तावित नई दरों को लेकर अभी तक फैसला नहीं लिया गया है। बताया जा रहा है कि इस संबंध में जल्द ही अधिकारियों की बैठक होगी और इस पर चर्चा करते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
शहरी क्षेत्र में संपत्तियों के दाम में दो से 20 फीसदी तक की वृद्धि की जानी है। इसके लिए सर्वे के बाद अब आपत्तियां मांगी गई हैं। 21 जुलाई क आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। - दीपक श्रीवास्तव, उप निबंधक, सदर
जिले में दो से 20 फीसदी तक सर्किल रेट बढ़ाने के लिए सूची तैयार की गई है। जिन गांवों के सर्किल रेट में काफी अंतर हैं, उनकी विसंगतियों को दूर करने के लिए कदम उठाए गए हैं। जिसके चलते कुछ गांवों में केवल दो फीसदी तो कुछ में 20 फीसदी तक कीमत बढ़ाई गई हैं। 21 जुलाई के बाद ही अंतिम सूची जारी की जाएगी। - अभिषेक कुमार सिंह, एडीएम वित्त