{"_id":"5f1dc6f38ebc3e9feb235453","slug":"advocate-is-missing-bulandshahr-news-gbd2026717180","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में अधिवक्ता लापता, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में अधिवक्ता लापता, मचा हड़कंप
विज्ञापन
घर से निकले अधिवक्ता लापता, खबरा गांव के पास पड़ी मिली बाइक
खुर्जा। नगर के गुलशन विहार कॉलोनी स्थित अपने घर से शनिवार शाम बाहर निकले अधिवक्ता वापस नहीं लौटे। रविवार सुबह खबरा गांव के पास उनकी बाइक पड़ी मिली। संदिग्ध परिस्थितियों में अधिवक्ता के लापता होने की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर एसएसपी समेत आला अधिकारी कई थानों की फोर्स और डॉग स्क्वॉयड की टीम ने आसपास के जंगलों में उनकी तलाश की लेकिन कोई सुराग अभी तक नहीं मिल सका है। परिजनों द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव फतेहपुर बुजुर्ग निवासी अधिवक्ता धर्मेंद्र चौधरी पुत्र साहब सिंह परिवार के साथ नगर की गुलशन विहार कॉलोनी में रहते हैं। शनिवार शाम वह किसी काम से घर से बाहर गए थे। लेकिन देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता सताने लगी। परिजनों के मुताबिक उनका फोन नंबर स्विच ऑफ बता रहा है। अनहोनी की आशंका के चलते परिजन कोतवाली पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। परिजनों की शिकायत के बाद रात के समय से ही पुलिस और परिजनों ने अधिवक्ता की तलाश शुरू कर दी। रविवार सुबह कुछ लोगों ने खबरा मार्ग पर सड़क किनारे एक बाइक पड़ी हुई देखी। पहचान करने पर बाइक अधिवक्ता धर्मेंद्र चौधरी की निकली। इसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में एसएसपी संतोष कुमार सिंह, एसपी देहात हरेंद्र कुमार, सीओ सुरेश कुमार, सीओ शिकारपुर गोपाल सिंह, इंस्पेक्टर खुर्जा सुभाष सिंह और एसओजी टीम खबरा मार्ग पर पहुंच गई। आला अधिकारी और फोर्स ने अधिवक्ता की तलाश करने के लिए खेत-खलिहान छान मारा, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस टीम उनकी तलाश में जुटी है। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर सीडीआर निकलवाई जा रही है। जल्द ही अधिवक्ता की तलाश कर ली जाएगी।
------------
सैकड़ों लोगों ने छान मारा जंगल, नहीं मिला सुराग
अधिवक्ता धर्मेंद्र चौधरी के संदिग्ध परिस्थिति में गायब होने के बाद मौके पर पहुंची डॉग स्क्वॉयड टीम ने अधिवक्ता के कपड़े के आधार पर उनकी लोकेशन खबरा गांव के पास एक जंगल के पास दी। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मौैके पर गन्ने के खेत और घना जंगल है। स्थानीय करीब 150 ग्रामीणों, खुर्जा नगर से आए लोगों और पुलिस टीम ने घंटो मशक्कत कर कांबिंग की है, लेकिन अधिवक्ता का कोेई सुराग नहीं मिला है। पुलिस की सर्च पार्टी लगातार तलाश कर रही है। जल्द ही उन्हें तलाश कर लिया जाएगा। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
------------
घटना स्थल पर पहुंचे आईजी जोन
अधिवक्ता के लापता होने की सूचना के बाद रविवार रात करीब आठ बजे आईजी जोन प्रवीण कुमार भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का मुआयना किया। साथ ही उन्होंने अधीनस्थों को जल्द से जल्द सुराग लगाने का निर्देश दिया।
-----------
कहीं पैसों के लेनदेन को लेकर तो नहीं हुई अनहोनी
अधिवक्ता के गायब होने और उनकी बाइक मिलने के बाद खुर्जा नगर के अलावा मुख्यालय पर भी तरह तरह की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया। कोई उनके प्रॉपर्टी के कारोबार से घटना को जोड़कर देख रहा है। सूत्रों की मानें तो कुछ दिन पहले ही अधिवक्ता ने आठ से दस बीघा जमीन का बैनामा कराया था। जिसमें वह मीडियेटर की भूमिका में थे। एक अधिकारी ने भी नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि कुछ और बैनामे भी अधिवक्ता को आने वाले दिनों में कराने की जानकारी मिली है। वहीं पुलिस ने सभी एंगल से मामले की जांच की बात कह रही है।
----------------
एसएसपी से मिलेगा अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल
खुर्जा निवासी अधिवक्ता धर्मेंद्र चौधरी के लापता होने के मामले में सोमवार को अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मुलाकात कर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग करेगा। डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने बताया कि अधिवक्ता के लापता होने के काफी समय बाद भी पुलिस द्वारा उनका सुराग लगा न पाना काफी शर्मनाक है। इससे पुलिस की लचर व्यवस्था की पोल खुलती नजर आ रही है। सोमवार को अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मुलाकात कर जल्द से जल्द अधिवक्ता की बरामदगी की मांग करेगा।