फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Advocate Caught in the form of verification

जमानतियों के प्रपत्र सत्यापन में फंसे अधिवक्ता

Mon, 31 Oct 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Mon, 31 Oct 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
Advocate Caught in the form of verification
फर्जी दस्तावेज - फोटो : ब्यूरो

सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में हुए जानलेवा हमले के एक आरोपी को जमानत दिलाने के लिए फर्जी दस्तावेज बनवा लिए गए। एक अधिवक्ता ने उन फर्जी दस्तावेजों का सत्यापन कर दिया। जांच में पता चला कि दोनों जमानती गांव में हैं ही नहीं। आरोपियों ने थाने की फर्जी मोहर, दरोगा के फर्जी हस्ताक्षर लगाकर कोर्ट में पेश कर दिए।

विज्ञापन


एसपी सिटी ने जांच कराकर एक दरोगा की तहरीर पर अधिवक्ता के खिलाफ नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि 2015 में सिकंदराबाद कोतवाली में आईपीसी की धारा 379/411/147/148/149/307 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले में एक आरोपी फुरकान पुत्र लियाकत निवासी तिलबेगमपुर जेल में बंद था।
विज्ञापन


26 अक्तूबर 2016 को एडीजे-8 के कोर्ट में फुरकान की जमानत संबंधी दस्तावेज पेश किए गए। पता चला कि लियाकत को जमानत मानकचंद पुत्र लायकराम व भोलाचंद पुत्र सुम्मेरा निवासी गांव उटरावली थाना कोतवाली देहात ने दी है। जमानत के दस्तावेजों में जमानतियों की तस्दीक का प्रमाणपत्र भी था जिसे अधिवक्ता संजीव शर्मा ने सत्यापित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायालय ने उन दस्तावेजों पर लियाकत को जमानत भी दे दी, लेकिन लियाकत जेल से नहीं छूट पाया और फर्जी दस्तावेजों की पोल खुल गई। मामला संज्ञान में आने पर एसपी सिटी ने जांच बैठाई। जांच में पता चला कि मानकचंद और भोलाचंद गांव उटरावली में हैं ही नहीं। साथ ही पता चला कि कोतवाली देहात में यशपाल सिंह नाम का कोई दरोगा तैनात ही नहीं है।


जमानतियों को तस्दीक करने की कोई कार्रवाई कोतवाली देहात के दस्तावेजों में दर्ज नहीं है। इससे पता चला कि अधिवक्ता संजीव शर्मा ने थाने की फर्जी मोहर बनवाकर फर्जी तरीके से जमानतियों के तस्कीद संबंधी पत्र बनाया और न्यायालय में पेश किया। नगर कोतवाल ने बताया कि अधिवक्ता संजीव शर्मा के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed