फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Advocate brutally beaten, video goes viral

Bulandshahar News: अधिवक्ता को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Advocate brutally beaten, video goes viral
खुर्जा। क्षेत्र के एक मोहल्ले में अधिवक्ता को लोहे की रोड से पीटने की वीडियो वायरल हो रही है। इसमें अधिवक्ता की पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। साथ ही आरोपियों पर पीड़िता की बहन से छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन


अधिवक्ता की पत्नी ने बताया कि उनके भाई व बहन उनके साथ ही रहते हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर उनके ताऊ के परिवार से उनका विवाद चल रहा है। जो न्यायालय में विचाराधीन है। मामले में आरोपी पक्ष कई बार गवाही नहीं देने और मुकदमा वापस लेने को लेकर पीड़ित पक्ष से मारपीट कर चुके हैं। मगर पीड़ित पक्ष ने अपने बयान अभी तक नहीं बदले। इस बात को लेकर शनिवार दोपहर को आरोपी पक्ष के करीब सात-आठ लोग लोहे की रॉड, सरिया, हॉकी व डंडा लेकर पीड़ित के घर पहुंच गए। जहां गाली-गलौज करते हुए पीड़ित के घर में घुस गए। आरोपियों ने पीड़िता के पति की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आई पीड़िता के साथ भी मारपीट की और उनकी बहन के साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद धमकी देकर भाग गए। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें पीड़िता के अधिवक्ता पति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


सीओ खुर्जा भास्कर मिश्रा का कहना है कि परिवार के दो पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा है। इसी को लेकर मारपीट हुई थी। वायरल वीडियो और तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed