{"_id":"583892234f1c1b242413da28","slug":"ado-panchayat-suspended-khalur-murder-the-secretary-disappear","type":"story","status":"publish","title_hn":"खालौर हत्याकांड में एडीओ पंचायत सस्पेंड, सचिव हुए ‘गायब’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खालौर हत्याकांड में एडीओ पंचायत सस्पेंड, सचिव हुए ‘गायब’
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 26 Nov 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
knife
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राशन डीलर के चुनाव को लेकर हुए हत्याकांड में निशाने पर अब अफसर भी आ गए हैं। चुनाव को लेकर पुलिस के मना करने के बावजूद दिलचस्पी दिखाने वाले और हत्याकांड के बाद से गायब चल रहे हैं। पुलिस की रिपोर्ट के बाद डीएम ने एडीओ पंचायत को सस्पेंड कर दिया और सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव खालौर में राशन डीलर के चुनाव को लेकर खूनी संघर्ष हुआ था। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि तीन गंभीर घायल हो गए थे। पुलिस जांच में अफसर ही जांच के घेरे में आ गए हैं। पुलिस की सर्विलांस जांच में पता चला है कि एडीओ पंचायत और सचिव सुबह से ही आरोपी दीपक के संपर्क में थे।
विज्ञापन
घटना के बाद से ही एडीओ पंचायत वीरेंद्र शर्मा और सचिव गायब हैं। दोनों अफसरों ने अपने फोन भी बंद कर दिए हैं। सर्विलांस जांच के बाद पुलिस की तरफ से पूरे मामले की रिपोर्ट डीएम को भेजी गई। डीएम ने रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए एडीओ पंचायत वीरेंद्र शर्मा को सस्पेंड कर दिया है। वहीं सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जांच में जुटी पुलिस को गायब चल रहे दोनों अफसरों की तलाश है।
विज्ञापन