फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Admissions will be held today for the remaining seats in undergraduate and postgraduate courses

Bulandshahar News: स्नातक और परास्नातक की बची सीटों पर आज होंगे प्रवेश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 09:45 PM IST
विज्ञापन
Admissions will be held today for the remaining seats in undergraduate and postgraduate courses
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध जिले के डिग्री कॉलेजों में स्नातक और परास्नातक कोर्सों में बची सीटों पर ओपन मेरिट से प्रवेश होंगे। कॉलेजों ने पहली ओपन मेरिट जारी कर दी है। इसमें शामिल छात्र-छात्राओं के शुक्रवार को प्रवेश होंगे। वहीं, तीन वर्षीय एलएलबी में प्रवेश के पंजीकरण के लिए चार अक्तूबर अंतिम दिन है।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि पहली मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं का प्रवेश शुक्रवार को होगा। इसके बाद आगामी प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद शुक्रवार की शाम को प्रतिक्षा सूची बनेगी। इसमें चयनित छात्रों को चार सितंबर को प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन

स्नातक और परास्नातक कोर्सों में प्रवेश की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में चल रही है। स्नातक में प्रवेश के लिए अब तक पांच मेरिट निकाली जा चुकी हैं। अब सीसीएसयू ने ओपन मेरिट से दाखिले कराने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में कॉलेजों ने ओपन मेरिट तैयार कर ली है। कॉलेजों में स्नातक और परास्नातक में चार अक्तूबर को भी यदि सीट रिक्त रह जाती हैं तो उसके बाद छह अक्तूबर को भी प्रवेश किए जाएंगे। इसके लिए भी ओपन मेरिट जारी की जाएगी। तीन वर्षीय एलएलबी में पंजीकरण के बाद 10 और 11 अक्तूबर को दाखिले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed