फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   administration removed encroachment.

हंगामे के बीच हटाए कब्जे

Mon, 01 Feb 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 01 Feb 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
administration removed encroachment.
नगर पालिका और पुलिस प्रशासन ने सोमवार को स्याना रोड पर अतिक्रमण हटाया। इस दौरान टीम को व्यापारियों के हल्के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान एक व्यापारी घायल हो गया।
विज्ञापन


व्यापारियों ने तीन दिन की मोहलत मांगी है। पालिका प्रभारी ईओ राजकुमार के नेतृत्व में स्याना रोड पर बड़ी संख्या में दुकानों के आगे से अतिक्रमण हटाया गया।
विज्ञापन


इस दौरान व्यापारियों ने पालिका की कार्रवाई का विरोध किया लेकिन टीम ने व्यापारियों की कोई दलील नहीं सुनी। व्यापारियों ने पालिका-पुलिस अफसरों को तीन दिन के भीतर खुद अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पालिका अफसरों ने व्यापारियों को तय सीमा के भीतर खुद अतिक्रमण नहीं हटाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। टीम ने बताया कि पूरे नगर क्षेत्र में अभियान चलाया जाएगा।

वाहनों को किया पंचर
अभियान के दौरान सड़क पर खड़े वाहनों को पुलिसकर्मियों ने पंचर कर दिया। इसके बाद वाहन चालकों ने अपने वाहन वहां से हटा लिए।

पुलिसकर्मियों ने व्यापारियों को चेतावनी दी कि यदि वाहनों को सड़क पर खड़ा किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

घायल हुआ व्यापारी
स्याना अड्डा स्थित एक दुकान का अतिक्रमण हटाने पर व्यापारी विरोध करने लगा। जब बुलडोजर से अतिक्रमण हटाना शुरू किया गया तो व्यापारी विरोध करने लगा।

इस दौरान बुलडोजर से लोहे की टीन व्यापारी मोहम्मद परवेज के ऊपर गिर गई। घायल व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed