फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ADM's ration card made full of mistakes

फूड सप्लाई विभाग ने एडीएम वित्त को बनाया ‘गरीब’

Mon, 11 Jan 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 11 Jan 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
ADM's ration card made full of mistakes
लापरवाह पूर्ति विभाग ने एडीएम वित्त एवं राजस्व का राशन कार्ड गलत बना दिया। यहां तक ही पता से लेकर जन्मतिथि तक को गलत दर्शा दिया है।
विज्ञापन


खुद के राशन कार्ड में पांच-पांच गलतियां देख एडीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने फूड सप्लाई विभाग के बाबू को कड़ी फटकार लगाई। जानकारी के अनुसार सोमवार को फूड सप्लाई विभाग का बाबू राशन कार्ड लेकर एडीएम वित्त के पास पहुंचे।

एडीएम ने राशन कार्ड की जांच की तो उसमें उनका नाम ही गलत दर्ज था। एडीएम का नाम रामकेश सिंह है जबकि कार्ड में रामनरेश सिंह दर्ज किया गया है। एडीएम की जन्म तिथि 26 फरवरी 1962 है।
विज्ञापन


जबकि कार्ड में जन्म तिथि 18 मार्च 1962 लिखी है। सबसे मजे की बात यह है कि फूड सप्लाई विभाग को अब तक यह पता नहीं है कि एडीएम वित्त डीएम कालोनी में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि राशन कार्ड में उनका पता अंबेडकर नगर दर्ज कर सप्लाई फूड विभाग ने अपने बेहतर कामकाजी होने का नमूना पेश किया है। वार्षिक आय मे भी गड़बड़ी की गई है।

एडीएम की वार्षिक आय करीब साढ़े 10 लाख रुपये सालाना है। जबकि पूर्ति विभाग से जारी राशन कार्ड में उनकी वार्षिक आय महज 50 हजार रुपये लिखा है।

इस कारगुजारियों से खफा एडीएम वित्त आरके सिंह ने सप्लाई बाबू को कड़ी डांट फटकार लगाकर त्रुटियों को ठीक करने के आदेश दिए हैं। साथ ही कार्रवाई की चेतावनी दी है।


राशन कार्ड में नाम पता जन्म दिन का विवरण गलत दर्ज था। राशन कार्ड दोबारा बनाने का आदेश दे दिया गया है। गलती क्यों हुई इस संबंध में जवाब भी मांगा गया है।
- आरके सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed