{"_id":"64bc0dc4a40579e9ac02ccf6","slug":"action-will-be-taken-against-the-driver-if-the-bus-does-not-leave-the-roadways-depot-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-445-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: रोडवेज डिपो से नहीं निकली बस तो चालक पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: रोडवेज डिपो से नहीं निकली बस तो चालक पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर/खुर्जा।
एआरएम ने चालकों और परिचालकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी डिपो से होकर बस को गुजरना होगा। यदि बस डिपो पर नहीं गई तो चालकों और परिचालकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए समय-समय पर सर्वे भी कराया जाएगा।
समय बचाने के लिए छोटे रूट की अधिकांश रोडवेज बस केवल बाईपास से गुजरती हैं। डिपो पर खड़े यात्रियों को बस नहीं मिल पाती है। इस प्रकार की शिकायत काफी समय से आ रही थी। ऐसे में खुर्जा रोडवेज के एआरएम ने चालकों और परिचालकों के लिए विशेष सूचना जारी कर सख्त निर्देश दिए हैं कि कौशांबी से अलीगढ़ रूट पर चलने वाली बसों को दादरी, सिकंदराबाद और बुलंदशहर भूड़ चौराहा से होकर जाना होगा। यात्रियों को समय से बस मिल सके।
कुछ चालक इसमें लापरवाही बरत रहे हैं। यदि सर्वे में देखा गया कि बस बाइपास से होकर गुजर रही हैं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। एआरएम उमेश सिंह आर्य ने बताया कि किसी कारण या डायवर्जन के दौरान बस बाईपास से होकर गुजर सकती हैं। लेकिन जो रूट निर्धारित किया गया है, वहां पर सभी डिपो से होकर जाएंगी। इससे यात्रियों को अलग-अलग वाहनों के लिए नहीं भटकना पड़ेगा।