{"_id":"57e8181b4f1c1b5612574101","slug":"action-will-be-taken-against-dairies-for-polluting-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपाल फूड समेत कई डेयरियों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपाल फूड समेत कई डेयरियों पर होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Mon, 26 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
pollution
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छ भारत अभियान मिशन को शहर में चल रही डेयरियां पलीता लगा रही है। डीएम ने ईओ बुलंदशहर और ईओ स्याना को हिदायत दी है कि वह अपने अपने क्षेत्र में अवैध रुप से चल रही डेयरियों को बंद करवाए। डीएम ने स्याना की गोपाल फूडस को चेतावनी देते हुए साफ सफाई पर ध्यान देने के लिए कहा।
नगर के आवास विकास कालोनी में अवैध रुप से डेयरियों का संचालन किया जा रहा है। गंदगी का डिस्पोजल सही नहीं होने से गोबर और अन्य गंदगी नालियों में जाती है। इससे जल निकासी की व्यवस्था बिगड़ रही है।
नाले और नालियां चोक होने का बड़ा कारण डेयरियों का गोबर माना गया है। डीएम ने बताया कि स्याना में गोपाल फूड लिमिटेड के प्लांट में साफ सफाई का बंदोबस्त नहीं है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक गोपाल प्लांट का दूषित पानी नाले से होता हुआ गंगा तक जाता है।
विज्ञापन
डीएम ने मामले को गंभीरता से से लेते हुए ईओ को साफ-सफाई का बंदोबस्त कराने को कहा है। उन्होंने डेयरी संचालकों पर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसरों से नोटिस जारी करने को कहा है।
गलत रिपोर्टिंग पर भड़के डीएम, रिपोर्ट तलब की
बुलंदशहर। खुले में शौच मुक्त गांवों की गलत रिपोर्टिंग करने पर डीएम ने अफसरों को फटकार लगाई। डीएम ने योजना से अंजान जिला पंचायत राज अधिकारी के नुमाइंदे को मीटिंग हाल से बाहर कर दिया।
डीएम की सख्ती के बाद अफसरों की बैचेनी बढ़ गई है। नमामि गंगे मिशन के तहत जनपद में गंगा किनारे बसे 30 गांवों को खुले में शौच से मुक्त करना था। पंचायत राज विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 15 गांवाें को खुले में शौच से मुक्त कर दिया गया था।
हालांकि, विभाग की रिपोर्ट से गांव वाले सहमत नहीं है। अमर उजाला की खबर पर संज्ञान लेते हुए डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश कुमार सिंह से जिन गांवों को खुले में शौच मुक्त करने का दावा किया गया था उनकी रिपोर्ट मांगी है।