फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Accused of taking a teenager to the field and raping her

Bulandshahar News: किशोरी को खेत में ले जाकर दुष्कर्म का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
ऊंचागांव। अमरगढ़ चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को सोमवार देर रात गांव निवासी दो युवकों के द्वारा अपहरण कर खेत पर ले जाने और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता के दादा ने गांव निवासी एक नामजद समेत एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। दादा का कहना है कि जब वह खेत पर पहुंचे तो किशोरी उन्हें बेसुध हालत में मिली थी।
विज्ञापन

अमरगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी वृद्ध ने तहरीर दी। बताया कि उनकी 16 वर्षीय पोती सोमवार शाम को परिजनों के साथ चारपाई पर सो रही थी। देर रात करीब दस बजे गांव निवासी दो युवक घर में घुसकर किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ जंगल में ले गए। देर रात परिजनों की नींद खुली तो किशोरी को वहां न पाकर वह चिंतित हो उठे। परिजन किशोरी की तलाश करते हुए करीब तीन घंटे बाद रात करीब एक बजे जंगल में पहुंचे।
विज्ञापन

वहां टॉर्च की रोशनी में दो युवकों को भागते हुए देखा। इसमें से एक की शिनाख्त गांव निवासी युवक के रूप में हुई। वहीं उनकी पोती बेसुध अवस्था में पड़ी हुई थी। होश आने पर पोती ने बताया कि दोनों आरोपियों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दी थी। नशे की हालत में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जहांगीराबाद थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed