{"_id":"6898c096d32a61511808b571","slug":"accused-of-religious-conversion-in-veerkheda-police-took-some-people-into-custody-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-138682-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: वीरखेड़ा में धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, पुलिस ने हिरासत में लिए कुछ लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: वीरखेड़ा में धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, पुलिस ने हिरासत में लिए कुछ लोग
विज्ञापन
सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव वीरखेड़ा में जाति विशेष के एक परिवार का ईसाई धर्म के कुछ लोगों पर धर्म परिवर्तन कराए जाने का आरोप लगा है। मामले में गांव निवासी हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी व अन्य लोगों की शिकायत पर सिकंदराबाद कोतवाली पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। साथ ही गांव से कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जा रहे हैं, जिसके चलते आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा सकती है।
गांव निवासी एवं हिंदू जागरण मंंच युवा संयोजक मेरठ प्रांत रविंद्र शर्मा ने बताया कि रविवार को आठ-दस गाड़ियों से ईसाई मिशनरी के करीब 25 से 30 लोग गांव में एक वाल्मीकि परिवार के घर पहुंचे। आरोप लगाया कि उक्त लोग परिवार का धर्मांतरण करा रहे थे, जैसे ही ग्रामीणों को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस कुछ लोगों को अपने साथ कोतवाली ले आई।
रविंद्र शर्मा ने धर्मांतरण के रैकेट का पर्दाफाश किए जाने, आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच प्रारंभ कर दी है। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कुछ तथ्य सामने आए हैं। जिनके आधार पर जांच की जा रही है। साथ ही आरोपियों से एलआईयू व आईबी की टीम भी पूछताछ कर रही है। आरोपियों का इतिहास भी खंगाला जा रहा है। जिसके बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।