{"_id":"69adac2c0bc8253a0906282d","slug":"accused-of-raping-his-own-sister-declared-a-fugitive-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-149794-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सगी बहन से दुष्कर्म का आरोपी हुआ भगोड़ा घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सगी बहन से दुष्कर्म का आरोपी हुआ भगोड़ा घोषित
विज्ञापन
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र में कुछ माह पूर्व सगी बहन के साथ दुष्कर्म के आरोपी भाई को अदालत ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। शनिवार देर शाम पुलिस ने आरोपी के घर पहुंचकर न्यायालय का नोटिस चस्पा किया। पुलिस कर्मियों ने पूरे गांव में मुनादी कराकर समर्पण न करने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।
औरंगाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता ने कुछ माह पहले अपने सगे भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। पीड़िता का आरोप था कि उसके भाई ने रिश्तों की मर्यादा को ताक पर रखकर उसके साथ हैवानियत की। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है, लेकिन वह बार-बार ठिकाने बदल रहा है।
इस बीच आरोपी के परिजनों ने सीओ सिटी प्रखर पांडेय से मुलाकात कर आरोपी को निर्दोष बताया था। परिजनों का दावा है कि उसे झूठा फंसाया जा रहा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि आरोपी जांच में सहयोग करने और कोर्ट में पेश होने की बजाय फरार है, जो उसके दोषी होने की ओर इशारा करता है।