फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Accused of raping a handicapped woman by entering her house, arrested

Bulandshahar News: दिव्यांग महिला से घर में घुसकर दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 09:47 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी मानसिक रूप से दिव्यांग महिला के साथ घर में घुसकर गांव के ही आरोपी युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मामले में पीड़िता की देवरानी की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के एक गांव निवासी 48 वर्षीय महिला मानसिक रूप से दिव्यांग है। महिला के 20 और 17 वर्षीय दो पुत्र हैं और उनका पति खेतीबाड़ी कर परिवार का भरन पोषण करता है। गत नौ अगस्त को परिवार से सभी सदस्य काम से जंगल गए थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी युवक महिला के कमरे में पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। इसी बीच अचानक मौके पर पीड़िता का छोटा पुत्र पहुंच गया, जिसे देखकर आरोपी मौके से भाग निकला। थाने पर पीड़िता महिला की देवरानी ने गांव निवासी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़िता महिला मानसिक रुप से विक्षिप्त है, पीड़िता की देवरानी की तहरीर पर उसी के गांव निवासी आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed