{"_id":"6914b133b47a09333e09b78e","slug":"abhishek-deepanshi-mintu-and-khushi-came-first-in-the-100-meter-race-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-143493-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 100 मीटर की दौड़ में अभिषेक, दीपांशी, मिंटू व खुशी रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 100 मीटर की दौड़ में अभिषेक, दीपांशी, मिंटू व खुशी रहे अव्वल
विज्ञापन
पब्लिक इंटर कॉलेज जौलीगढ़ में दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेती छात्रा खिलाड़ी। स्रोत: आायोजक
औरंगाबाद। अगौता क्षेत्र की न्याय पंचायत मालागढ़ की खेलकूद प्रतियोगिता पब्लिक इंटर कॉलेज जौलीगढ़ के खेल मैदान पर हुई। इसका शुभारंभ भाजपा जिला महामंत्री संजय गुर्जर, ब्लॉक प्रभारी जितेंद्र सिंह, संयोजक पूर्व केशव चौधरी व सहसंयोजक ऋषि कुमार ने किया।
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शुभम राणा ने बताया कि बालकों की 100 मीटर दौड़ में अभिषेक ने हला, रितिक ने दूसरा और अफाक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में दीपांशी प्रथम, सानिया द्वितीय व एलिश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में जौलीगढ़ की टीम ने पहला और बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में गांव मालागढ़ की टीम विजेता रही।
लखावटी क्षेत्र की सैदपुरा न्याय पंचायत की खेलकूद प्रतियोगिता गांव एसडी पब्लिक स्कूल इस्माइला के खेल मैदान पर संपन्न हुई। इसका शुभारंभ नरेश तायल, सांसद प्रतिनिधि अर्जुन लोधी व मुकेश ने किया। व्यायाम प्रशिक्षक दीपक कुमार ने बताया कि बालक वर्ग कबड्डी में गांव इस्माइला की टीम प्रथम, बालिका वर्ग कबड्डी में इस्माइला की टीम प्रथम रही। 100 मीटर बालक वर्ग में प्रथम मिंटू, 200 मीटर बालक वर्ग में कृष्ण एवं लंबीकूद बालक वर्ग में विनय प्रथम और बालिका वर्ग में खुशी प्रथम रहीं। 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में खुशी प्रथम व खो-खो बालिका वर्ग में इस्माइला की टीम प्रथम रही। संवाद