फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Abha won in folk dance competition

Bulandshahar News: लोकनृत्य प्रतियोगिता में आभा ने मारी बाजी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
Abha won in folk dance competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुर्जा। एकेपी पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को उल्लास कार्यक्रम के अंतर्गत लोकनृत्य प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ मुख्य अतिथि खुर्जा ब्लॉक प्रमुख मोनिका सिंह ने किया। प्रतियोगिता में प्रख्यात नृत्यांगना पूनम वशिष्ठ और डॉ. गीता सिंह ने निर्णायक के रूप में मौजूद रहीं। एकल लोकनृत्य में आभा पहले, सना दूसरे और गायत्री तीसरे स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम संयोजिका डॉ.साहिल ने बताया कि लोकनृत्य प्रतियोगिता में छात्राओं ने एकल एवं सामूहिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। इसमें भारत के विविध राज्यों तथा मुख्य रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की लोक-संस्कृति को दर्शाया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रमुख मोनिका सिंह ने कहा कि लोकनृत्य हमेशा से भारतीय संस्कृति और मूल्यों का सबसे महत्वपूर्ण और समृद्ध हिस्सा रहा है। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज ने कहा कि लोकनृत्य हमारे पूर्वजों के संस्कार की धरोहर है। इसे संजोए रखना भावी पीढ़ी का कर्तव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed