{"_id":"64aeda387babab281e0bb054","slug":"aadhar-card-will-be-made-in-chc-every-friday-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-1443-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: प्रत्येक शुक्रवार को सीएचसी में बनेंगे आधार कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: प्रत्येक शुक्रवार को सीएचसी में बनेंगे आधार कार्ड
विज्ञापन
बुलंदशहर। अब पांच साल तक के बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के लिए परिजनों को भटकना नहीं पड़ेगा। डाक विभाग अब डाकघरों के साथ-साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविर लगाएगा। इससे परिजन अपने नजदीक के सीएचसी केंद्र पर जाकर आसानी से आधार कार्ड बनवा सकेंगे। प्रत्येक शुक्रवार को शिविर लगाया जाएगा।
आधार कार्ड बनवाने के लिए परिजनों को डाकघर या बैंक के चक्कर लगाने पड़ते हैं। यहां पर कभी-कभी सर्वर डाउन रहने या अन्य कारण होने पर लोगों को बिना आवेदन किए ही लौटना पड़ जाता है। 20 दिन पूर्व कलक्ट्रेट सभागार में सीडीओ कुलदीप मीणा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। इसमें यूआईडीएआई टीम के सदस्यों को प्रत्येक सप्ताह में शुक्रवार को सीएचसी पर पांच साल तक के बच्चों का आधार कार्ड बनाने के लिए निर्देश दिए गए। निर्देश मिलने पर बीते दिनों डाक विभाग ने जिले के सभी ब्लॉक स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविर का आयोजन कर ट्रायल किया। इसमें 497 बच्चों के आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया की गई। ट्रायल सफल होने पर अब यह प्रक्रिया लागू कर दी गई है। इससे बच्चों के आधार कार्ड आसानी से परिजन बनवा सकेंगे। इसके लिए परिजन बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र, किसी जनप्रतिनिधि से या स्कूल के कार्ड की सत्यापित छायाप्रति और माता-पिता के आधार कार्ड की छायाप्रति लगानी होगी।
इन जगहों पर बनेंगे आधार कार्ड
जिले के प्रत्येक ब्लॉक क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। इनमें बुलंदशहर, गुलावठी, स्याना, लखावटी, बीबीनगर, शिकारपुर, खुर्जा, पहासू, सिकंदराबाद, ऊंचागांव, अगौता, अरनियां, अनूपशहर, जहांगीराबाद, डिबाई और दानुपर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शिविर लगेगा। इसके अलावा जिला अस्पताख्बुलंदशहर और जटिया चिकित्सालय खुर्जा में भी शिविर का आयोजन होगा।
विज्ञापन
दो-दो कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी
डाक विभाग के अफसरों के अनुसार स्याना व लखावटी सीएचसी पर एक-एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। शेष 16 केंद्रों पर दो-दो यूजर कर्मी की ड्यूटी लगाई है। यह कर्मचारी प्रत्येक सप्ताह सीएचसी पर सुबह आठ बजे से मौजूद रहेंगे। प्रत्येक केंद्र पर 30-30 आधार कार्ड बनाने जरूरी हैं।
यह दस्तावेज होगा जरूरी
- सरकारी अस्पताल से जारी जच्चा-बच्चा कार्ड या डिलीवरी स्लिप।
- जन्म प्रमाणपत्र।
जिले के 16 ब्लॉक स्तर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बुलंदशहर जिला अस्पताल व जटिया चिकित्सालय खुर्जा में प्रत्येक शुक्रवार को आधार कार्ड बनाने के लिए शिविर लगेगा। शिविर में पांच साल तक के बच्चों के आधार कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए ड्यूटी लगा दी गई है। - त्रिभुवन सिंह, डाक अधीक्षक।