फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A youth who went to Amarnath died under suspicious circumstances in Jammu and Kashmir

Bulandshahar News: अमरनाथ गए युवक की जम्मू-कश्मीर में संदिग्ध हालत में मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
अनूपशहर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पवित्रपुरी से साथियों संग अमरनाथ भंडारा सेवा में गए युवक राकेश कुमार की बृहस्पतिवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद परिजन जम्मू रवाना हो गए हैं। वहीं, परिजनों ने मामले में निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

21 जून को अनूपशहर से करीब दस लोगों का जत्था अमरनाथ में भंडारा सेवा करने के लिए रवाना हुआ था। जिसमें नगर के पवित्रपुरी में अपनी बहन के घर रहने वाले राकेश कुमार भी गए थे। राकेश की भांजी छाया ने बताया कि 25 जून की रात करीब दस बजे उनके पास जम्मू-कश्मीर से एक फौजी का फोन आया। जिसमें उन्होंने बताया कि राकेश को चोट लग गई है।
विज्ञापन

इसके बाद फौजी ने राकेश को जम्मू पुलिस को सौंप दिया। छाया ने बताया कि 26 जून को दोपहर में चंद्रकोट पुलिस ने परिजनों को फोन कर बताया कि राकेश की इलाज के दौरान मौत हो गई है। सूचना मिलते ही राकेश का भांजा हरेंद्र और अमरनाथ भंडारे का काम देखने वाले हलवाई प्रदीप अन्य लोगों के साथ चंद्रकोट के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशंका जताई जा रही है कि रास्ता भटकने के कारण राकेश अमरनाथ की जगह रामबन जिले में पहुंच गए। वहीं, परिजनों को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि राकेश की मौत इलाज के दौरान हुई है। परिजनों ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, जम्मू पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed