फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A youth who did stunts on a bike was fined Rs 13,000

Bulandshahar News: बाइक पर स्टंट करने वाले युवक का 13 हजार का चालान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
A youth who did stunts on a bike was fined Rs 13,000
बाइक पर स्टंट करता यूट्यूबर। स्रोत : वीडियो ग्रैब
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र में महिला साथी को बुलेट बाइक पर बैठाकर स्टंट करना युवक को भारी पड़ गया। वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही किसी ने एक्स हैंडिल पर बुलंदशहर पुलिस को टैग कर इसकी शिकायत की। इस पर पुलिस ने आरोपी के घर पहुंचकर 13 हजार रुपये का चालान कर दिया।
विज्ञापन

वीडियो में युवक बाइक की टंकी पर महिला साथी को बैठाकर चलता नजर आ रहा है। युवक बार-बार हाथ छोड़कर बाइक चला रहा है। दोनों ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ है। मामले की शिकायत मिलते ही बुलंदशहर पुलिस ने जांच शुरू की तो युवक व युवती यूट्यूबर निकले। दोनों आए दिन इस तरह के वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड करते हैं। पुलिस ने आरोपी युवक की पहचान की और उसके घर पहुंच कर बाइक का विभिन्न मदों में करीब 13 हजार रुपये का चालान कर दिया। एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने पर बाइक का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed