फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A young man shot himself to implicate his brother in a property dispute; video goes viral

Bulandshahar News: प्रोपर्टी विवाद में युवक ने भाई को फंसाने के लिए खुद को मारी गोली, वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
A young man shot himself to implicate his brother in a property dispute; video goes viral
खुर्जा। धरारी गांव में सोमवार शाम को छोटे भाई को फंसाने के लिए युवक ने खुद के पैर में तमंचे से गोली मार ली। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन


खुर्जा के धरारी गांव निवासी संजय सोलंकी ने बताया कि उनके बड़े भाई मिथुन सोलंकी और उसके परिवार के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। मिथुन अपने परिवार के साथ नोएडा में ही रहता है। आरोप है कि सोमवार शाम को मिथुन अपने साथियों संग घर पर आया और गाली गलौज करने लगा। साथ तमंचा लहराते हुए फायरिंग करने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन

कुछ देर बाद उसने खुद ही बाएं पैर में गोली मार ली और लहूलुहान हो गया। इसके बाद मिथुन ने 112 पर पुलिस को झूठी सूचना दी कि उसके छोटे भाई ने पैर में गोली मार दी है। सूचना पर खुर्जा देहात थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ जटिया अस्पताल पहुंचे और घायल मिथुन से पूछताछ शुरू कर दी। इसके कुछ देर बाद ही खुद को गोली मारने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने मिथुन को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि मिथुन ने पुलिस को झूठी सूचना दी थी। खुद को गोली मारने का वीडियो वायरल हो गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed