फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A young man riding a bike was crushed by an unknown dumper

Bulandshahar News: बाइक सवार युवक को अज्ञात डंपर ने रौंदा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
A young man riding a bike was crushed by an unknown dumper
डिबाई। कोतवाली क्षेत्र के गांव लैदरखेड़ा निवासी चंद्रपाल सिंह नगर में रेलवे रोड पर कंबल की फड़ लगाकर अपना व परिवार का जीवन यापन करते हैं। उनके साथ उनका 19 वर्षीय बेटा अंकित भी रहता था। सोमवार शाम को अंकित बाइक से गांव से पिता के पास आ रहा था। पैंठ चौराहे के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अंकित को अस्पताल पहुंचाया जहां, चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव की शिनाख्त करने के बाद परिजनों को सूचना दी। मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed