फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A young man reached for medical examination with a fake letter for police recruitment, arrested

Bulandshahar News: हापुड़ के ध्यानार्थ... पुलिस भर्ती के लिए फर्जी पत्र लेकर मेडिकल कराने पहुंचा युवक, गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। पुलिस भर्ती के लिए फर्जी बुलावा पत्र लेकर एक चिकित्सीय परीक्षण कराने पहुंच गया। जब बुलावा पत्र की जांच की गई तो पत्र फर्जी पाया गया। जिसके चलते आरोपी के खिलाफ नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस लाइन परिसर में पुलिस भर्ती के लिए चिकित्सीय परीक्षण की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान ककोड़ के गांव सेदमपुर निवासी अभिषेक सोलंकी बुलावा पत्र लेकर पुलिस लाइन पहुंच गया। इसके बाद उसने बुलावा पत्र के आधार पर मेडिकल परीक्षण के लिए आवेदन किया। बताया जा रहा है कि बुलावा पत्र पर अधिकारियों को संदेह हुआ तो इसकी जांच कराई गई।
विज्ञापन

जांच के दौरान पाया गया कि बुलावा पत्र विभाग की ओर से जारी नहीं किया गया है। बुलावा पत्र पर न तो विभाग का गोपनीय कोड अंकित था और पंजीकरण नंबर भी गलत था। जिसके चलते पुलिस ने अभिषेक सोलंकी से सख्ती से पूछताछ की। जिसके बाद अभिषेक ने पुलिस को बताया कि उसने खुद ही फर्जी तरीके से बुलावा पत्र तैयार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले सप्ताह ही मेडिकल परीक्षण में पास करने के दौरान रिश्वत मांगने के मामले में एक कांस्टेबल के खिलाफ नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। साथ ही कार्रवाई करते हुए मेडिकल बोर्ड को भंग कर दिया था। इसके बाद डीएम के निर्देश पर नए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया था। एसपी ग्रामीण डाॅ. तेजवीर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed